hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंविदेश

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026: फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश; पाकिस्तान की रैंकिंग भारत से ऊपर

संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 जारी की है। इसमें लगातार 9वीं बार फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश बताया गया है। 147 देशों की सूची में पाकिस्तान 104वें नंबर पर है। वहीं भारत 116वें स्थान पर है। 2025 में भारत की रैंकिंग 118वीं थी। वहीं ढाई साल से जंग में फंसा इजराइल दुनिया का 8वां सबसे खुशहाल देश बताया गया है।

लिस्ट में सबसे नीचे संघर्ष वाले देश हैं। अफगानिस्तान फिर से सबसे कम खुशहाल देश रहा, उसके ऊपर सिएरा लियोन और मलावी हैं। इस बार भी कोई भी अंग्रेजी बोलने वाला देश टॉप 10 में नहीं है। अमेरिका 23वें, कनाडा 25वें और ब्रिटेन 29वें स्थान पर हैं।

फिनलैंड जैसे देशों की खुशी का कारण अच्छी आर्थिक स्थिति, बराबरी से संसाधनों का बंटवारा, मजबूत वेलफेयर सिस्टम और बेहतर जीवन स्तर है। रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा सोशल मीडिया इस्तेमाल से कई देशों में युवाओं की खुशी और मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + two =

Back to top button