वायनाड ने बदला राजनीतिक दृष्टिकोण, प्रेम का मतलब समझा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के वायनाड में अपनी बहन प्रियंका के लिए चुनावी रैली की। इस दौरान वे अपनी ट्रेडमार्क सफेद टीशर्ट में नजर आए, जिसके पीछे ‘I 🖤 वायनाड’ लिखा था। प्रियंका के साथ रैली करते हुए उन्होंने वायनाड के लोगों को ये टीशर्ट दिखाई।

राहुल ने कहा कि वायनाड के लोगों ने उन्हें इतना स्नेह दिया कि उनकी पूरी राजनीति का दृष्टिकोण बदल गया। यहां आने के बाद उन्होंने राजनीति में ‘प्यार’ शब्द का इस्तेमाल शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आपसे मिले प्यार के प्रति आभार जताने के लिए मैंने ‘आई लव वायनाड’ टीशर्ट पहनी है।

राहुल गांधी के रायबरेली सीट चुनने के बाद वायनाड सीट से कांग्रेस ने प्रियंका को कैंडिडेट बनाया है। यह प्रियंका गांधी का पहला लोकसभा चुनाव होगा। उनका मुकाबला भाजपा की नाव्या हरिदास से है। वायनाड में 13 नवंबर को चुनाव है। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा।
1. वायनाड ने मुझे राजनीति में प्यार शब्द सिखाया राहुल ने कहा कि वायनाड ने पांच साल में मेरी राजनीति और काम के प्रति सोच को पूरी तरह से बदल दिया। जब मैं यहां आया, तो यहां के लोगों के साथ मेरा रिश्ता अलग तरह का था। आम तौर पर राजनीति में हमारे रिश्ते लेन-देन पर आधारित होते हैं- जैसे आप हमारे लिए यह करेंगे, हम आपके लिए वह करेंगे, लेकिन वायनाड में रिश्ता ऐसा नहीं था।

और मुझे एक बात समझ में आई। मैंने 2004 में राजनीति शुरू की और 2019 में वायनाड का सांसद बना। अपने 15 साल की राजनीति में मैंने कभी ‘प्यार’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। लेकिन वायनाड आने के बाद ‘प्यार’ मेरे राजनीतिक शब्दकोश में शामिल हुआ।

2. खुद को वायनाड का अनऑफिशियल सांसद मानता हूं राहुल ने कहा कि जब मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की, तो उस यात्रा का मुख्य विचार प्यार और स्नेह को राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करना था। इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति आपको गाली दे रहा है, आपसे नफरत करता है या आपको चोट पहुंचाना चाहता है, तो आप उसी तरह से प्रतिक्रिया नहीं देते। यही मैंने वायनाड के लोगों से सीखा।

- Advertisement -

Latest news

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.5060 (3)

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Игра Авиаклуб Лотереи а также Казино Интерактивный во Казахстане

Выплаты получают 30 лучших игроков по итогам месяца. Суммы выигрышей закреплены а также не зависят от на подобии избранной лотереи лото37 али забавы. В...

1win казино и БК.1088

1win — казино и БК ▶️ ИГРАТЬ ...

Wettanbieter Unter Abzug Von Oasis: Wie Koennte Man Sie Within Deutschland Finden?

Beste Wettanbieter Ohne Palmeral 2025 Sportwetten Ohne OasisWelche Lizenzbehörden für perish Wettanbieter ohne deutsche Lizenz in Europa zuständig sind, seht ihr hier. Besitzt...

Take a Chance at Crowngreen Casino and Win Big — Special Offer

Take a Chance at Crowngreen Casino and Win Big — Special Offer Are you ready to experience the thrill of a lifetime? Crowngreen Casino invites...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here