आजकल खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से हर तीसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। मोटापा आनुवांशिक बीमारी भी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी दर चलती रहती है।

राष्ट्र आजकल (लाइफस्टाइल डेस्क): राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) ने महिलाओं और पुरुषों के औसत वजन में संशोधन किया है। इससे पहले 2010 में भारतीय पुरुषों और महिलाओं के लिए औसत वजन क्रमश: 60 किलो और 50 किलो निर्धारित किया था। अब NIN ने पुरुषों का वजन 65 किलो और महिलाओं का वजन 55 किलो निर्धारित किया है। अगर किसी महिला अथवा पुरुष का वजन इससे अधिक है, तो वह मोटापे का शिकार है।
अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप इस उपाय को आज़मा सकते हैं। इसे आज़माने से आपको बहुत जल्द मोटापे से आराम मिल सकता है। इस विषय पर कई शोध किए गए हैं, जिनमें वजन घटाने पर जोर दिए गए हैं। इसके लिए शोधकर्ताओं ने दिनचर्या, खानपान, आराम और तनाव सभी तथ्यों पर विशेष ध्यान दिया है। इनमें एक शोध से पता चला है कि आसान तरीके से भी बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है। इसके लिए शोध में सबसे सरल और सटीक तरीका बताया गया है।
इस विषय पर कई और शोध किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो हर मील (खाना खाने) से पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं। एक शोध में खुलासा हुआ है कि अगर खाना खाने से पहले एक गिलास पानी पीते हैं, तो वजन कम करने में आराम मिलता है। ऐसा आप हर मील के साथ कर सकते हैं। यह भूख कम और कैलोरीज बर्न करने में सहायक है।
ncbi.nlm.nih.gov पर छपी एक रिसर्च के अनुसार, खाना खाने से पहले एक गिलास पानी पीने से भूख में कमी आती है और व्यक्ति औसतन कम खाता है। इससे बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। इस रिसर्च में 15 वयस्कों को शामिल किया गया था। इनमें 8 पुरुष थे, जिनकी औसत आयु 26.4 वर्ष थी और 7 महिलाएं थी, जिनकी औसत आयु 23.5 वर्ष थी। इस शोध का परिणाम संतोषजनक रहा है।