व्हाट्सएप लाया है नया फीचर, आपकी चैट के हिसाब से आपको स्टिकर सजेस्ट किए जाएंगे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। पेमेंट की सुविधा और डिसअपियरिंग मैसेज के फीचर के बाद अब व्हाट्सएप एक और नया फीचर लेकर आ रहा है। नए फीचर के जरिए कंपनी आपके चैटिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर करना चाहती है। इस फीचर के आने पर चैटिंग के दौरान आप जो भी पहला शब्द टाइप करेंगे उसी के हिसाब से आपको स्टिकर सजेस्ट किए जाएंगे। व्हाट्सएप जल्द ही यह फीचर Android और IPhone यूजर्स के लिए लॉन्च करेगा।

ऑनलाइन लीक हुई रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह फीचर किस तरह काम करेगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म पर स्टिकर और इमोजी के इस्तेमाल को बढ़ाने पर काम कर रहा है। नया फीचर आने के बाद आप जब भी चैट बार में टाइप करेंगे तब आपका फोन पहले शब्द को समझेगा और उसी के हिसाब से आपको स्टिकर सजेस्ट करेगा। आप इनमें से कोई भी स्टीकर भेज सकते हैं। इससे आपका चैटिंग एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।

व्हाट्सएप के इस नए फीचर से जुड़े स्क्रीनशॉट और वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें दिखाया गया है कि शब्द टाइप करने के बाद स्टिकर आइकॉन फ्लैश करने लगता है। यूजर्स को इस आइकॉन पर टैप करना होगा, जिसके बाद सभी सजेशन दिखने लगते हैं। यूजर्स इनमें से कोई भी स्टिकर भेज सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप चैट बॉक्स में CRY लिखेंगे तो रोने वाले स्टिकर्स दिखाई देने लग जाएंगे। इसी तरह Love लिखने पर प्यार भरे और Sad लिखने पर दुखी स्टिकर्स दिखाई देने लग जाएंगे।

- Advertisement -

Latest news

1win казино и БК.2243

1win — казино и БК ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Meilleur Casino en Ligne 2025 – Sites Fiables.429

Meilleur Casino en Ligne 2025 - Sites Fiables ▶️...

Обзор казино: создание аккаунта и возможности для игры Leon Casino

Обзор казино: создание аккаунта и возможности для игры Leon Casino Регистрация в онлайн казино — это первый шаг к интересному миру игорного мира. Этап регистрации...

Test Your Luck at Crowngreen Casino with Exclusive Bonuses — Jackpot — Big Wins

Test Your Luck at Crowngreen Casino with Exclusive Bonuses — Jackpot — Big Wins In the vibrant world of online gaming, Crowngreen Casino stands out...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.4395

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here