Whatsapp के नए फीचर Channel पर PM मोदी का पहला पोस्ट, शेयर की संसद भवन की तस्वीर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को वॉट्सऐप चैनल से जुड़ गए। उन्होंने चैनल में अपने पहले मैसेज में लिखा, ‘वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़कर रोमांचित हूं! यह निरंतर बातचीत की हमारी यात्रा में एक और कदम है। आइए यहां जुड़े रहें ! यहां नए संसद भवन की एक तस्वीर है…

रात 11 बजे तक प्रधानमंत्री के वॉट्सऐप चैनल को 3.74 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉलो कर लिया है। वॉट्सऐप ने हाल ही में यह फीचर रोलआउट किया है। यह फीचर वॉट्सऐप यूजर्स को वन-वे ब्रॉडकास्ट चैनल शुरू करने और बड़ी संख्या में लोगों से जुड़ने की अनुमति देता है।

वॉट्सऐप चैनल के फॉलोअर्स के तौर पर आप मैसेज नहीं भेज सकते हैं। हालांकि इमोजी के जरिए रिएक्ट कर सकते हैं। प्रतिक्रियाओं की कुल संख्या को भी देख सकते हैं। आप कौन सी इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दे रहे हैं, यह चैनल के फॉलोअर्स को नहीं दिखाई देता है।

मैसेज के साथ चैनल का लिंक भी होता है फॉरवर्ड
जब आप किसी वॉट्सऐप चैनल के मैसेज को फॉरवर्ड करते हैं तो उसके साथ उस चैनल का लिंक भी शेयर होता है। उस लिंक के जरिए यूजर्स उस चैनल को एक्सेस और जॉइन कर सकते हैं।

कोई भी क्रिएट कर सकता है वॉट्सऐप चैनल
वॉट्सऐप चैनल टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेजने का वन-वे ब्रॉडकास्ट चैनल का फीचर है। अपडेट्स टैब में चैनल का ऑप्शन है, जहां पर आप चैनल क्रिएट करने के साथ चैनल्स फॉलो कर सकते हैं।

• एड्रॉयड यूजर्स को चैनल क्रिएट करने के लिए अपडेट्स टैब पर जाना होगा।

• अब स्टेटस के नीचे दिए गए चैनल ऑप्शन में प्लस को टच करना होगा।

• यहां यूजर्स को दो ऑप्शन मिलेंगे – क्रिएट चैनल और फाइंड चैनल्स।

• क्रिएट चैनल पर जाए और कंटीन्यू के बाद चैनल नाम और डिस्क्रिप्शन डालें।

• अब आपका चैनल बन जाएगा, जिसमें आपका चैनल लिंक भी दिखाई देता है।

• अपना चैनल लिंक शेयर कर लोगों को फॉलो करने के लिए इनवाइट कर सकते हैं।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Experience Thrilling Sports Betting with 1xBet Kenya – A Fan’s Guide

As a passionate sports fan in Kenya, nothing beats the excitement of cheering for your favorite teams and players. But what if you could...

Pin Up Casino — ваше надёжное место для больших выигрышей в Пин Ап Казино Онлайн.79

Pin Up Casino — ваше надёжное место для больших выигрышей в Пин Ап Казино Онлайн ...

Mostbet সম্পর্কে জানতে চাই: সাধারণ সমস্যার সমাধানগুলো

Mostbet সম্পর্কে জানতে চাই: সাধারণ সমস্যার সমাধানগুলোMostbet একটি জনপ্রিয় অনলাইন জুয়া এবং স্পোর্টস বেটিং প্ল্যাটফর্ম, যা ব্যবহারকারীদের জন্য সুরক্ষিত এবং সুবিধাজনক সেবা প্রদান করে।...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here