गेहूं से भरा वाहन पलटा, 5 की हुई मौत: मरने वालों में मां और 3 बच्चे शामिल, 11 लोग सवार थे

- Advertisement -
- Advertisement -

ग्वालियर राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । शिवपुरी जिले के नरवर से लोडिंग वाहन में सवार होकर दो परिवारों के लोग ग्वालियर आ रहे थे। घर पहुंचने की जल्दबाजी में चालक लोडिंग वाहन तेजी से चला रहा था। जौरासी घाटी पर अचानक चालक को झपकी लगी और गाड़ी बेकाबू होकर 3 बार पलटी खाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में रखी गेहूं की बोरियों के नीचे दबकर एक बेटा, 2 बेटी, मां समेत 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हैं। घटना बुधवार सुबह 7 बजे की जौरासी घाटी झांसी रोड हाईवे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने घायलों को तत्काल JAH पहुंचाया है।

ग्वालियर के सुभाष नगर हजीरा निवासी लाखन सिंह बैस के बड़े भाई भूप सिंह का दो दिन पहले नरवर शिवपुरी में देहांत हो गया था। उसी में शामिल होने के लिए लाखन अपने परिवार व बहनोई सतेन्द्र तोमर के साथ गांव गए थे। वहां से परिवार के लोगों के साथ मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात 3 बजे शिवपुरी नरवर से लोडिंग वाहन में सवार होकर ग्वालियर के लिए निकले थे। लोडिंग में पहले से ही गेहूं भरा हुआ था। यह लोग गेहूं की बोरियों के ऊपर बैठे हुए थे।

बुधवार सुबह विक्की फैक्ट्री के पास उन्हें यह लोडिंग खाली करनी थी। चालक नरवर से ही गाड़ी तेज चला रहा था। सुबह जब लोडिंग ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जौरासी घाटी से गुजर रही थी तभी अचानक चालक को झपकी लगी, 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही लोडिंग अचानक बेकाबू हो गई। लोडिंग हवा में लहराते हुए किसी खिलौने की तरह तीन गुलाटी खाते हुए पलट गई। लोडिंग में गेहूं की बोरियों के ऊपर बैठकर सफर कर रहे परिवार उसके नीचे कुचल गए। कुछ उछलकर सिर के बल जमीन पर गिरे।

हादसे में 6 साल और 12 साल के दो बच्चों सहित 5 की मौत हुई है, जबकि 5 घायल हैं। मृतकों में 4 एक ही परिवार के हैं। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, साथ ही घायलों को गाड़ी से निकालना शुरू किया। इसके बाद पुलिस पहुंची और अन्य वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इनकी हुई मौत

हादसे में नयागांव ग्वालियर निवासी 40 वर्षीय गोविंद दास साहू पुत्र मोतीराम साहू, 35 वर्षीय सीमा पत्नी लाखन सिंह निवासी नयागांव, सीमा का 12 साल का बेटा कान्हा, 6 साल की बेटी संतोषी, 18 साल की बेटी सपना की मौत की पुष्टि अभी तक हो गई है।

हादसे में यह हुए घायल

हादसे में लोडिंग वाहन में सवार इन्हीं परिवार के 5 अन्य सदस्य घायल हुए हैं। जिनको JAH में भर्ती कराया गया है। जिनकी पहचान 50 वर्षीय लाखन सिंह बैस पुत्र गुलाब सिंह (जिसकी पत्नी, दो बच्चों की मौत हुई है), 15 वर्षीय हर्ष साहू पुत्र कालीचरण निवासी नाकाचन्द्रवदनी, 50 साल के सतेन्द्र तोमर पुत्र पोपसिंह निवासी सुभाष नगर हजीरा, 40 वर्षीय माया सिंह पत्नी विजय सिंह निवासी चार शहर का नाका, 20 वर्षीय नीरज साहू पुत्र हरज्ञान साहू निवासी नाका चन्द्रवदनी के रूप में हुई है।

- Advertisement -

Latest news

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику В нашем мире кино и pokerdom зеркало прочно занимает значение одного из значимых ресурсов чувств и...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Real Money New Zealand Online Casino: A Comprehensive Guide

Real Money New Zealand Online Casino: A Comprehensive Guide Are you looking to explore the thrilling world of online casinos in New Zealand? With a...

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.1283

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...

Guía Completa: Cómo Dominar las Tragamonedas con Función de Compra de Bonos

Tu Primer Paso en el Mundo de las Tragamonedas ModernasLas tragamonedas han evolucionado tremendamente en los últimos años, y una de las...

온라인 룰렛 규칙, 승리하는 방법, 게임 공간_5

룰렛 게임 규칙과 확률 오프라인 카지노 게임 룰렛이 다소 심플하고 원초적이라면 온라인 룰렛은 어쩌면 실제 룰렛 보다 자극적인 면이 있습니다. 풍부한 사운드 연출과 비디오는 한국...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here