MP में टीका लगवाने में महिलाएं पीछे; टीका लगवाने में इंदौरियों की रफ्तार भोपाल से डेढ़ गुना तेज

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन की बात करें तो सबसे ज्यादा जागरूक इंदौर शहर रहा है। ऐसे भी कह सकते हैं कि प्रदेश में सबसे ज्यादा जहां कोविड संक्रमित निकले थे, वहीं वैक्सीनेशन का प्रतिशत भी सबसे अच्छा रहा है। यही कारण है कि प्रदेश में इंदौर वैक्सीनेशन में टॉप पर रहा है। ऐसे समझते हैं कि प्रदेश के चार महानगरों में वैक्सीनेशन कैसा रहा।

इंदौर: 81 फीसदी ने लगवाई कोवीशील्ड
इंदौर शहर में वैक्सीनेशन में लोग जागरूक दिखे हैं। आम लोगों के लिए करीब 98 दिन वैक्सीनेशन के हो चुके हैं, जिसमें इंदौर में 380 सेंटर (सरकारी-367, प्राइवेट-13) पर वैक्सीनेशन हुआ है। इनमें कुल 12.94 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसके अलावा, 2.25 लाख लोग वैक्सीन का दूसरा डोज भी ले चुके हैं। इंदौर में महिलाओं के मुकाबले पुरुष वैक्सीनेशन में आगे रहे। यहां 7.17 लाख पुरुष, 5.75 लाख महिलाएं पहला टीका लगवा चुकी हैं। प्रदेश के अभी तक 81.52% कोवीशील्ड और 18.48 % कोवैक्सिन लगवा चुके हैं। यहां 60 उम्र वाले 2.51 लाख, 45-59 उम्र वाले 3.92 लाख, 18-44 उम्र वाले ग्रुप में 6.49 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है।

भोपाल : महिला-पुरुष में 1 लाख का अंतर
प्रदेश में वैक्सीनेशन में दूसरा शहर राजधानी भोपाल है। यहां आम लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुए करीब 98 दिन हो चुके हैं। भोपाल में 212 सेंटर (सरकारी-211, प्राइवेट-01) पर वैक्सीनेशन हुआ है। इनमें कुल 8 लाख 13 हजार 276 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसके अलावा, 1 लाख 54 हजार 556 लोग दूसरा डोज भी ले चुके हैं। भोपाल में महिलाओं के मुकाबले पुरुष वैक्सीन में आगे रहे। यहां 4.57 लाख पुरुष तो 3.55 लाख महिलाएं टीका लगवा चुकी हैं। भोपाल में अभी तक 86.92 % कोवीशील्ड और 13.07 % कोवैक्सिन लगवा चुके हैं। यहां 60 उम्र वाले 1.55 लाख, 45-59 उम्र वाले 2.48 लाख, 18-44 उम्र वाले ग्रुप में 4.09 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है।

जबलपुर : प्रदेश में तीसरा सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन वाला शहर
प्रदेश में वैक्सीनेशन में तीसरे नंबर पर जबलपुर है। यहां करीब 98 दिन 147 सेंटर (सभी शासकीय) पर वैक्सीनेशन हुआ है। इनमें कुल 7 लाख 27 हजार 765 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसके अलावा 1 लाख 15 हजार 794 लोग वैक्सीन का दूसरा डोज भी ले चुके हैं। जबलपुर में महिलाओं के मुकाबले पुरुष वैक्सीन में आगे हैं, पर ज्यादा अंतर नहीं है। 3.32 लाख पुरुष तो 2.79 लाख महिलाएं टीका लगवा चुकी हैं। जबलपुर में अभी तक 74.94 % कोवीशील्ड और 25.5 % कोवैक्सिन लगवा चुके हैं। यहां 60 उम्र वाले 1.45 लाख, 45-59 उम्र वाले 2.25 लाख, 18-44 उम्र वाले ग्रुप में 2.41 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है।

ग्वालियर : वैक्सीनेशन में तेजी से दौड़े युवा
प्रदेश में वैक्सीनेशन में चौथे नंबर पर ग्वालियर है। यहां 98 दिन के वैक्सीनेशन में 174 सेंटर (सरकारी-171, प्राइवेट-03) पर वैक्सीनेशन हुआ है। इनमें कुल 4 लाख 85 हजार 775 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसके अलावा 78 हजार 415 लोग वैक्सीन का दूसरा डोज भी ले चुके हैं। ग्वालियर में पुरुषों ने महिलाओं से ज्यादा जागरूकता दिखाई है। 2.78 लाख पुरुष तो 2.06 लाख महिलाएं टीका लगवा चुकी हैं। ग्वालियर में अभी तक 83.25 % कोवीशील्ड और 16.25 % कोवैक्सिन लगवा चुके हैं। यहां 60 उम्र वाले 1.15 लाख, 45-59 उम्र वाले 1.61 लाख, 18-44 उम्र वाले ग्रुप में 2.09 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है।

उज्जैन : 44-59 और 18-44 उम्र समूह बराबर जागरूकता
वैक्सीनेशन में प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण शहर उज्जैन है। यहां 45-59 उम्र और 18-44 उम्र वाले ग्रुप में सिर्फ 2 हजार लोगों का अंतर है। यहां वैक्सीनेशन के करीब 98 दिनों में 138 सेंटर (सभी शासकीय) पर वैक्सीनेशन हुआ है। इनमें कुल 4 लाख 53 हजार 218 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। साथ ही 73 हजार 586 लोग वैक्सीन का दूसरा डोज भी ले चुके हैं। उज्जैन में महिलाओं के मुकाबले पुरुष वैक्सीन में आगे रहे। यहां 2.46 लाख पुरुष तो 2.07 लाख महिलाएं टीका लगवा चुकी हैं। उज्जैन में अभी तक 83.07 % कोवीशील्ड और 16.9 % कोवैक्सिन लगवा चुके हैं। यहां 60 उम्र वाले 1.18 लाख, 45-59 उम्र वाले 1.65 लाख, 18-44 उम्र वाले ग्रुप में 1.69 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है।

- Advertisement -

Latest news

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику В нашем мире кино и pokerdom зеркало прочно занимает значение одного из значимых ресурсов чувств и...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Best Casinos Australia 2025 Actual Money Online Gambling

10 Greatest Online Casinos Australia For Real Funds Gaming In 2025ContentFaqs – Internet Casino Australia SitesAustralia’s Most Popular Online Casino GamesRoulette Inside" "australiaLive Dealer...

Hur hittar man seriösa casinon utan Spelpaus?

Hur hittar man seriösa casinon utan Spelpaus?Att hitta seriösa casinon utan Spelpaus kan kännas utmanande för många svenskar som vill spela online utan att...

Free Betting & Money

Poultry Road, the brand new innovative crash video game out of Inout Game, also provides another blend of ease and you will adventure. It...

– Официальный сайт Pinco играть онлайн Зеркало и вход.8492 (2)

Пинко казино - Официальный сайт Pinco играть онлайн | Зеркало и вход ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here