Cardiac Arrest…!! हार्ट अटैक.. अचानक आए, तो आपातकाल में क्या करना चाहिए? “World Heart Day”

- Advertisement -
- Advertisement -

ऐसे कई परिवार हैं, जिन्होंने अचानक आए कार्डीऐक अरेस्ट की वजह से अपने करीबियों को खोया है।

Source: Instagram

राष्ट्र आजकल (लाइफस्टाइल डेस्क): एक बेहद दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण; भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का निधन भी अचानक दिल की धड़कने रुक जाने की वजह से हुआ था। वह एक प्रतिष्ठित कॉलेज में लेक्चर देते वक्त अचानक गिर पड़े थे। हाल ही में क्रिकेट के लीजेंड्री खिलाड़ी डीन जोन्स का अचानक आए कार्डीऐक अरेस्ट से निधन हो गया।

हर साल दुनियाभर में 5 से 10 लाख लोगों की मौत कार्डीऐक अरेस्ट की वजह से होती है, जिसमें 10 प्रतिशत मामले भारत में देखे जाते हैं। कार्डीऐक अरेस्ट दुनियाभर में मौतों का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। साल 2017 में, अमेरिका में अचानक आए कार्डीऐक अरेस्ट की वजह से करीब 3 लाख 57 हज़ार लोगों को जान गवांनी पड़ी थी।

सबसे बड़ी चुनौती ऐसे में ये है कि ज़्यादातर लोग कार्डीऐक अरेस्ट के बारे में जागरुक नहीं हैं। लोग ये नहीं जानते कि आपके सामने अगर किसी की अचानक दिल की धड़ने रुक जाएं, तो आपको क्या करना चाहिए। कोविड-19 महामारी के कारण, हम में से अधिकांश लोगों की शारीरिक गतिविधि कम हो गई है और मानसिक तनाव बढ़ गया है। वायरस के संपर्क में आने के डर से लोग डॉक्टरों और अस्पतालों में जाने से बच रहे हैं। जिसकी वजह से कार्डीऐक अरेस्ट के मामले बढ़ रहे हैं।

कोरोनरी धमनियों में रुकावट की वजह से हार्ट अटैक आता है क्योंकि मांसपेशी तक खून नहीं पहुंच पाता है। अगर रुकी हुई कोरोनरी धमनियों को जल्दी से नहीं खोला जाता है, तो दिल की मांसपेशियां मरने लगती हैं। सबसे पहला सवाल तो यही है कि दिल की धड़कनों का अचानक रुक जाना यानी अचानक कार्डीऐक अरेस्ट होने का मतलब क्या होता है? क्या ये दिल के दौरे की तरह ही होता है? कार्डीऐक अरेस्ट और दिल का दौरा दोनों अलग चीज़ें हैं। दिल का दौरा तब होता है जब कोरोनरी धमनियों में रुकावट पैदा हो जाती है। यह रक्त वाहिकाएं हैं जो हृदय की मांसपेशी तक खून को पहुंचाती हैं। क्योंकि दिल एक मांसपेशी है, इसलिए इसे अपना काम करने के लिए ऑक्सीजन युक्त रक्त की ज़रूरत होती है।

वहीं, कार्डिऐक अरेस्ट तब होता है जब दिल पूरी तरह से धड़कना बंद कर देता है। यह दिल में एक इलेक्ट्रिक खराबी से शुरू होता है, जिसकी वजह से दिल की धड़कने अनियमित हो जाती हैं। इन दोनों के बीच प्राथमिक अंतर यही है, दिल के दौरे के मामले में, हृदय धड़कता रहता है, भले ही हृदय की मांसपेशी को खून न मिल रहा हो।

अगर आप किसी को अपने सामने बेहोश होते देखें, तो सबसे पहले उस व्यक्ति को ज़मीन पर सीधा लेटाएं। उसे बिठाने या फिर खड़ा करने की कोशिश न करें। अगर वो व्यक्ति सिर्फ बेहोश हुआ है, तो उसे 20 से 30 सेकेंड में होश आ जाएगा। लेकिन अगर उसे 40 से 50 सेकेंड में भी होश न आए, तो वो कार्डीऐक अरेस्ट हो सकता है।

आपको जैसे ही लगे कि ये कार्डीऐक अरेस्ट है, तो सबसे पहले किसी को मदद के लिए पुकारें। अगर आपके आसपास कोई नहीं है, तो एमर्जेंसी नम्बर पर फोन करें। व्यक्ति को ज़मीन पर सीधा लेटे पहने दें। उसके कंधे को हिलाकर उसे ज़ोर से पुकारें और देखें कि वह कैसी प्रतिक्रिया देता है। अगर उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं आता, तो उसकी सांस और धड़कनों को चेक करें। अगर आपको उसकी धड़कने नहीं सुनाई देती, तो फौरन चेस्ट कम्प्रेशन की मदद से उसे होश में लाने की कोशिश करें।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Melbet зеркало 2025: как обойти блокировки и играть без сбоев

Melbet зеркало в 2025: что это и зачем оно нужно Автор: Александр Москвин | Проверяющий: Ксения Голубева Александр и Ксения — признанные эксперты iGaming с более...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.10105

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Best On-line Casinos Australia 2025 Top Australian Gambling Establishment Sites

Australia's #1 Online Casino Guide 2025ContentReal Money Games At Online CasinosPayment Options At Top Australian Casinos OnlinePopular Payment Options Regarding Australian PlayersCompare Australia’s Best...

Online Casino 2025 De Bedste Spil Uden Rofus

Casino Uden Rofus Para 10 Bedste Spil Uden Om RofusContentCuracao E GamingFantastiske Live Gambling Establishment OplevelserEr Udenlandske Casinoer Troværdige Og Sikre At" "spille På?...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here