hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
टेक्नोलॉजी

Xiaomi ला रहा है अपना सबसे प्रीमियम 75-इंच QLED स्मार्ट टीवी, जानें क्या है खासियत

Xiaomi अपने QLED स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो को भारत में विस्तार देने जा रही है। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि X Pro QLED सीरीज का नया 75-इंच मॉडल इसी महीने भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह मौजूदा 43, 55 और 65-इंच वेरिएंट्स से बड़ा होगा और प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करेगा।

कंपनी ने जानकारी दी है कि Xiaomi X Pro QLED (2026) का 75-इंच वेरिएंट 19 फरवरी को लॉन्च होगा। इसके लिए Xiaomi India की वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे इसकी उपलब्धता की पुष्टि हो गई है।

इन चीजों के बारे में अभी खुलासा नहीं

हालांकि अभी टीवी की पूरी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने बताया है कि इसमें टू-वे फायरिंग स्पीकर सिस्टम और स्लिम बेजल डिजाइन मिलेगा। साथ ही CineMagiQ और MaxMagiQ फीचर्स भी दिए जाएंगे, जो पहले के मॉडल्स में मौजूद थे। टीवी स्टैंड के साथ आएगा और संभावना है कि वॉल माउंट का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा।

यह नया मॉडल पिछले साल लॉन्च हुई Xiaomi X Pro QLED (2025) सीरीज की जगह लेगा। उस सीरीज को अप्रैल 2025 में 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया था, जिनकी शुरुआती कीमत क्रमशः 31,999 रुपये, 44,999 रुपये और 64,999 रुपये थी।

पिछले मॉडल्स में 4K रेजोल्यूशन (3,840×2,160 पिक्सल), 178 डिग्री व्यूइंग एंगल, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट, तथा 120Hz तक रिफ्रेश रेट जैसी खूबियां मिलती हैं। इनमें कंपनी का Vivid Picture Engine 2 और DLG टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

ये भी है खासियत

65-इंच वेरिएंट में 34W का स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Dolby Audio, DTS:X और DTS Virtual:X को सपोर्ट करता है। यह क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे Mali-G52 MC1 GPU के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलती है। टीवी में फिल्ममेकर मोड और MagiQ फीचर भी शामिल है, जो बेहतर और वास्तविक रंग अनुभव देने का दावा करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 16 =

Back to top button