hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश
Trending

यात्रीगण ध्यान दें!21 फरवरी को बदले हुए रास्ते से चलेगी जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस

दक्षिण पश्चिम रेलवे के बैंगलुरू मंडल अंतर्गत नगसमुद्रम एवं मक्काजिपल्ली यार्ड में नॉन-इंटरलाकिंग कार्य 18 से 22 फरवरी के बीच किया जाएगा। इस दौरान रेल परिचालन को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए कुछ ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। इसी क्रम में भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12194 जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस का एक ट्रिप परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव

रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12194 जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 21 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से प्रस्थान करेगी, लेकिन यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित मार्ग के बजाय धर्मावरम-श्री सत्य साई प्रशंथी निलयम-पेनुकोंडा-हिंदुपुर मार्ग से होकर यशवंतपुर पहुंचेगी। मार्ग परिवर्तन केवल एक ट्रिप के लिए रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + one =

Back to top button