hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंभोपाल
Trending

यात्रियों को बड़ी राहत!अब 2030 तक चलेंगी भोपाल की ये 4 स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने भोपाल मंडल से होकर चलने वाली चार जोड़ी विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है। पहले इन ट्रेनों का संचालन मार्च 2026 तक प्रस्तावित था, लेकिन अब इन्हें दिसंबर 2030 तक चलाया जाएगा। ये ट्रेनें खासतौर पर होली, गर्मी की छुट्टियों, त्योहारी सीजन, सर्दियों और अन्य भीड़भाड़ वाले समय में यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से संचालित की जाएंगी।

संचालन अवधि बढ़ाई गई ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है…

• 01665 आरकेएमपी-अगरतल्ला: साप्ताहिक (हर गुरुवार), 05 मार्च 2026 से 26 दिसंबर 2030 तक।

• 01666 अगरतल्ला-आरकेएमपी: साप्ताहिक (हर रविवार), 08 मार्च 2025 से 29 दिसंबर 2030 तक।

• 02132 जबलपुर-पुणे: साप्ताहिक (हर रविवार), 01 मार्च 2026 से 29 दिसंबर 2030 तक।

• 02131 पुणे-जबलपुर: साप्ताहिक (हर सोमवार), 02 मार्च 2026 से 30 दिसंबर 2030 तक।

• 02198 जबलपुर-कोयंबटूर: साप्ताहिक (हर शुक्रवार), 06 मार्च 2026 से 27 दिसंबर 2030 तक।

• 02197 कोयंबटूर-जबलपुर: साप्ताहिक (हर सोमवार), 09 मार्च 2026 से 30 दिसंबर 2030 तक।

• 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस: साप्ताहिक (हर शुक्रवार), 06 मार्च 2026 से 27 दिसंबर 2030 तक।

• 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर: साप्ताहिक (हर शनिवार), 07 मार्च 2026 से 28 दिसंबर 2030 तक।

रेलवे की अपील: यात्रा से पहले जांचें आधिकारिक सूचना

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के ठहराव, समय-सारिणी और आरक्षण की स्थिति की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES ऐप या नजदीकी रेलवे स्टेशन से जरूर प्राप्त करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 16 =

Back to top button