यात्रियों से भरी बस पलटी,7 लोगों की मौत:बस बेकाबू होकर पलटी, फिर दूसरी सड़क पर जा गिरी
अंदर फंसे एक दूसरे पर गिरे लोग

हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस पलट गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। हादसे में 11 यात्री घायल बताए हो गए। जिन्हें तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।
SP विजय कुमार सकलानी ने बताया कि बस सुबह 7 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए चली थी। बैरागढ़ से कुछ ही दूरी पर ‘शर्मा कोच’ बस चालुंज मोड़ के पास बेकाबू होकर पलटी, फिर दूसरी सड़क पर जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अंदर फंसे लोग एक दूसरे पर जा गिरे। जेसीबी की मदद से बस को हटाया गया, फिर अंदर फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। इस दौरान लोग बचाव को चिल्लाते सुने गए।
18 के करीब यात्री सवार थे
पुलिस के अनुसार- बस नंबर HP-73-A-2101 में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 18 यात्री सवार थे। इनमें चार से 18 साल के छह बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को तीसा अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय प्रशासन ने सभी घायलों को 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान कर दी है, जबकि मृतकों के परिजनों को भी जल्द राहत राशि दी जाएगी।





