एलोन मस्क की कंपनी के रॉकेट से भारत पहली बार लॉन्च करेगा अपना सैटेलाइट, जानें क्यों…

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि! भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपनी टेली कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-20 को एलन मस्क की स्पेस एजेंसी स्पेस-X की मदद से लॉन्च करेगा।

ऐसा पहली बार होगा जब ISRO अपने किसी मिशन को लॉन्च करने के लिए स्पेस-X के फॉल्कन-9 हेवी लिफ्ट लांचर का इस्तेमाल करेगा। इसकी घोषणा बुधवार को इसरो के कमर्शियल पार्टनर न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने की।

दरअसल, भारत के रॉकेट्स में 4 टन से ज्यादा भारी सैटेलाइट्स को लॉन्च करने की क्षमता नहीं है। इसलिए एलन मस्क की स्पेस एजेंसी के साथ मिलकर काम करने का फैसला लिया गया है। इससे पहले भारत भारी सैटेलाइट को लॉन्च करने के लिए फ्रांस के नेतृत्व वाले एरियनस्पेस कंसोर्टियम पर निर्भर था।

GSAT-20 सैटेलाइट को विशेष रूप से दूरदराज के इलाकों में संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसरो ने कहा- GSAT 20 सैटेलाइट का नाम GSAT-N2 होगा और यह अनिवार्य रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधा देगा।

इस सैटेलाइट का वजन 4700 किलोग्राम है। यह 48Gpbs की स्पीड से इंटरनेट सुविधा देगा। यह सैटेलाइट अंडमान-निकोबार आईलैंड, जम्मू-कश्मीर और लक्षद्वीप सहित दूरदराज के भारतीय क्षेत्रों में संचार सेवाएं देगा। इसे 2024 की आखिरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

स्पेसएक्स स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सर्विस कंपनी है
अमेरिकी इंजीनियर एलन मस्क ने 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की थी। यह स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सर्विस कंपनी है। स्पेसएक्स स्पेस में लिक्विड प्रोपेलेंट रॉकेट भेजने वाली पहली निजी कंपनी है। इसने 2008 में फॉल्कन-1 लॉन्च किया था।

इंटरनेशनल स्पेस सेंटर पर स्पेसक्राफ्ट भेजने वाली स्पेसएक्स पहली प्राइवेट कंपनी है। उसे यह कामयाबी 2012 में मिली थी। 30 मई 2020 को स्पेसएक्स के ड्रैगन-2 रॉकेट से पहली बार दो एस्ट्रोनॉट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजे गए थे।

- Advertisement -

Latest news

Casino Tournaments Compete for Massive Prizes at Black Diamond Casino_7

Casino Tournaments: Compete for Massive Prizes at SportsAndCasino Slotastic Casino is a favourite for many players all over the world and has made an enormous...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Användarrecensioner av spel utan spelpaus sajter: Vad säger spelarna?

Användarrecensioner av spel utan spelpaus sajter: Vad säger spelarna?Spel utan spelpaus sajter har blivit alltmer populära bland svenska spelare som söker större frihet och...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.4768

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Krypto-Casino-Bewertungen in Deutschland.2066

Krypto-Casino-Bewertungen in Deutschland ▶️ SPIELEN ...

Casino Uden Rofus 2025 Billigste Spil Uden Omkring Rofus

Casino Uden Rofus ᐈ Top 20 Spilsider Uden Dansk Licens 2025ContentPsykologisk Perspektiv: Forstå Dit SpilOm Paypal På Online Casino I Actually DanmarkEr Det Lovligt...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here