युवक को पड़ोस में रहने वाली आठ वर्ष की बालिका के साथ अश्लील हरकर करने के आरोप में किया गिरफ्तार, घटना सोमवार रात की, बालिका दूसरी कक्षा की छात्रा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि।  राजस्थानी भोपाल में निशातपुरा थाना पुलिस ने एक दक्षिण भारतीय युवक को पड़ोस में रहने वाली आठ वर्ष की बालिका के साथ अश्लील हरकर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना सोमवार रात की है। बालिका दूसरी कक्षा में पढ़ती है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में रहने वाली बालिका सोमवार रात करीब 11 बजे अपने फ्लैट के सामने खेल रही थी। खेलते वक्त उसके मोजे पानी में भीग गए। इस कारण वह चप्पल पहनने के लिए घर जा रही थी, तभी ऊपर के फ्लैट में रहने वाले कृष्णन नाम के युवक ने बालिका को आइसक्रीम खाने का लालच दिया। बालिका उसकी बात सुनकर हिचकिचाई, तो वह उसे गोद में उठाकर अपने फ्लैट के सामने पहुंचा। उसने बालिका के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। उसी वक्त बालिका को ढूंढते हुए उसकी मां वहां पहुंच गई। यह देखकर कृष्णन सकपका गया और उसने बच्ची को छोड़ दिया। बच्ची काफी सहमी हुई थी। घर पहुंचकर जब मां ने बच्ची से पूछा तो उसने पड़ोसी द्वारा ‘बैड टच’ करने के बारे में बताया।  इसके बाद मंगलवार को महिला ने बच्ची के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मूलत: केरल निवासी 34 वर्षीय कृष्णन को छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित एक होटल में कुक का काम करता है।

- Advertisement -

Latest news

Glücksrad On The Web Zufallsgenerator Und Entscheidungshilfe

Glücksrad Online Glücksrad Zum Drehen Für Zufällige Entscheidungen!ContentUnterstützt Das Dreh-rad Die Verfolgung Historischer Ergebnisse? Frühere Ergebnisse AnzeigenWas Passiert, Wenn Ich Mich Nicht Bei Entscheidungsrad...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“mostbet Tr Indir Android: Mostbet Türkiye Mobil Uygulamasının Incelemesi

Mostbet-az90 Azərbaycanda Bukmeker Və Gambling Establishment Bonus 550+250fs"ContentMostbet’i Ios’a IndirinMobil Telefonla QeydiyyatSuallarınız Var? – Sosial Şəbəkələrdə Mostbet Azərbaycan Ilə Əlaqə QurunMostbet Az90 Da Bonuslar...

Najlepsze Kasyno On-line I Zakłady Sportowe Bonusy, Automaty, Poker, Zakłady Esportowe

Ggbet Najlepsza Legalna Platforma BukmacherskaContentZakłady Sportowe W Gg BetRejestracja T Ggbet PolskaZałóż Konto I Graj Z GgbetBonus Powitalny Dla Nowych GraczyZakłady Na E-sport🚀 Ggbet...

Sweet Paz Kostenlos Spielen: Demonstration Und Freispieloptionen

"% Offizielle Website On The Web Spielen, StrategienContentIst Fairly Sweet Bonanza Fair Und Sicher? Bitte Zocken Sie VerantwortungsvollSpielanleitung Sowie BeschreibungEntdecke Sweet Paz In Den...

Die Besten On-line Casinos In Deutschland 2025

"Die Besten 17 On The Internet Casinos Im VergleichContentAlle Online Casinos Throughout Der Übersicht: Die Online Casino Liste 2025Sollte Man Um Echtgeld Im Gambling...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here