hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, बाइक से फिसलकर नीचे गिरे, दो आरोपित गिरफ्तार

जिले के एक गांव में आधी रात 18 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपित युवती को उसके घर से जबरन उठाकर खेत में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

रात में युवती घर में अकेली थी

छापीहेड़ा पुलिस के अनुसार पांच फरवरी की रात युवती घर में अकेली थी। उसके परिजन पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे। रात करीब 11.30 बजे गेट पर दस्तक हुई। युवती ने परिजन समझकर जैसे ही दरवाजा खोला तो वहां आरोपित सुरेश और उसका भांजा कालू मौजूद था। दोनों ने युवती का मुंह दबाया और जबरन उसे बाइक पर बैठा ले गए।

गांव के पास बाइक फिसलकर गिर गई

आरोपित युवती को सुनसान स्थान पर ले गए, जहां एक घास की झोपड़ी में सुरेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कालू आसपास निगरानी करता रहा। घटना के बाद दोनों युवती को घर छोड़ने ले जा रहे थे, तभी गांव के पास बाइक फिसलकर गिर गई।

दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है

आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, जिन्हें देखकर दोनों युवक भाग गए। युवती ने स्वजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =

Back to top button