hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मनोरंजन

अनुपम खेर और अनिल कपूर के जन्मदिन के जश्न की झलक देखने को मिली 

अनिल और अनुपम ने साथ में की कई हिट फिल्में

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। अनुपम खेर और अनिल कपूर काफी पक्के दोस्त हैं। दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। अब अनुपम खेर ने अनिल कपूर के जन्मदिन के जश्न की झलक दिखाई है। देखिए किस तरह एक्टर ने मनाया अपना जन्मदिन…बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने बीते बुधवार यानी 24 दिसंबर को अपना 69वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सिनेमा जगत के तमाम सितारों ने अनिल कपूर को अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दीं। जबकि अनिल कपूर के करीबी मित्र और अभिनेता अनुपम खेर ने केक काटकर अनिल कपूर का जन्मदिन मनाया। इसकी झलक खुद अनुपम खेर ने साझा की है।अनुपम खेर ने देर रात अपने इंस्टाग्राम पर अनिल कपूर के जन्मदिन के जश्न की झलक दिखाई। अनुपम खेर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें अनिल कपूर केक काट कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस दौरान उनके साथ सिर्फ उनकी पत्नी सुनीता कपूर और अनुपम खेर ही नजर आ रहे हैं। टेबल पर एक केक रखा है। आसपास कुछ ग्लास, खाने का सामान और फ्लॉवर्स रखे हैं। इस दौरान अनुपम खेर और सुनीता कपूर अनिल कपूर के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग भी गाते हैं।

वीडियो में केक काटने के बाद अनिल कपूर पहले पत्नी सुनीता को केक खिलाते हैं। फिर वो अनुपम खेर को केक खिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन अनुपम कहते हैं कि मैं आपको केक खिलाऊंगा क्योंकि आपका बर्थडे है। हालांकि, इसके बाद अनिल अनुपम को देखते हैं और फिर उन्हें केक खिलाते हैं। इसके बाद अनुपम खेर मस्ती करते हुए कहते हैं ‘इंडस्ट्री के सबसे छोटे कलाकार, बाल कलाकार अनिल कपूर जी।’ फिर सब हंसते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, ‘बर्थडे बॉय और उनकी पत्नी सुनीता के साथ एक शांत जगह पर एक सादगी भरा उत्सव।’ इसके साथ उन्होंने हैप्पी बर्थडे कपूर साहब का हैशटैग भी दिया।

अनुपम खेर और अनिल कपूर की दोस्ती काफी पुरानी और पक्की है। दोनों को इंडस्ट्री के पक्के दोस्तों में गिना जाता है। दोनों सितारों ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है। इनमें ‘राम लखन’, ‘कर्मा’, ‘तेजाब’, ‘लम्हे’, ‘1942 ए लव स्टोरी’, ‘बेटा’ और ‘लाडला’ जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 3 =

Back to top button