इंदौर: 4 लाख की 85 पेटी शराब ज़ब्त, फार्म हाउस में पुलिस ने की दबिश, शराब तस्करी की मिली थी खबर

- Advertisement -
- Advertisement -

सदर बाजार क्षेत्र में जहां तस्कर दूध और किराना दुकान की आड़ में शराब बेच रहा था। वहीं, हीरानगर में एक फार्म हाउस पर तस्करी के लिए बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई थी। हीरा नगर से 1 आरोपी को गिरफ्तार कर 4 लाख 36 हजार रुपए कीमत की 85 पेटी अवैध देशी शराब के साथ ही एक कार और बाइक जब्त की।

Source: Facebook

फार्म हाउस के कमरे की तलाशी लेने पर वहां से 85 पेटी करीबन 734 लीटर शराब मिली। शराब की कीमत 4 लाख 18 हजार आंकी गई। इसमें सफेद और लाल देशी मसाला शराब थी। शराब से संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने पर शराब को जब्त करते हुए चौकीदार को हिरासत में ले लिया गया। चौकीदार ने बताया कि फार्म हाउस अैर शराब मालिक विकास पिता नारायण नागपुरे निवासी शारदा विहार कॉलोनी, विक्की उर्फ विक्रम पिता रमेश चन्द्र निमजे निवासी सर्वहारा नगर और रितेश पिता नारायण निमाढ़े सुंदर नगर इंदौर हैं। ये फार्म हाउस से शराब लेकर धार जाने वाले थे, लेकिन पुलिस को देखकर मौके से अपने वाहन छोड़कर भाग गए हैं। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर मौके से एक कार और बाइक जब्त की है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब अवैध रूप से हीरानगर और सदर बाजार क्षेत्र में बेच रहे हैं।

इस क्राइम ब्रांच की 2 अलग-अलग टीमें गठित की गई। एक टीम ने हीरानगर पुलिस के साथ क्षेत्र आरवी पूल एंड क्लब फार्म हाउस पर दबिश दी। यहां पर एक व्यक्ति मिला, जिसने खुद को फार्म हाउस का चौकीदार बताया। उसने अपना नाम अशोक पिता प्रकाश चंद्र शिंदे निवासी बरमंडल जिला धार का होना बताया।

शराब की कीमत 7 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है। सदर बाजार क्षेत्र में जहां तस्कर दूध और किराना दुकान की आड़ में शराब बेच रहा था। वहीं, हीरानगर में एक फार्म हाउस पर तस्करी के लिए बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई थी। हीरा नगर से 1 आरोपी को गिरफ्तार कर 4 लाख 36 हजार रुपए कीमत की 85 पेटी अवैध देशी शराब के साथ ही एक कार और बाइक जब्त की। वहीं, सदर बाजार क्षेत्र से 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 2 लाख 88 हजार रुपए कीमत की 33 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस को शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

क्राइम ब्रांच ने हीरानगर और सदर बाजार पुलिस के साथ मिलकर अवैध शराब बेचने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए तस्करों के पास से 1031 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इसमें 287 लीटर अंग्रेजी और 734 लीटर देशी मदिरा शामिल है।

मामले में दुकान संचालक आरोपी सुमित शर्मा निवासी शंकरबाग कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुमित की निशानदेही पर शंकरबाग कॉलोनी में अजीम मंसूरी के मकान पर दबिश दी गई। यहां से 16 पेटी करीबन 144 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यहां से शराब जब्त कर आरोपी अजीम को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य कार्रवाई टीम द्वारा सदर बाजार पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में की गई।

अवैध शराब के भंडारण और बिक्री की सूचना पर शर्मा स्वीट्स मरीमाता चौराहा पर दबिश दी गई। आरोपी यहां दूध और किराना सामान की आड़ में शराब बेच रहा था। टीम को यहां से 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब करीबन 153 लीटर बरामद हुई।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

– онлайн казино и покер рум Pokerdom.1494

Покердом - онлайн казино и покер рум Pokerdom ▶️...

“Ideal Online Casinos Down Under: Top Aussie Actual Money Sites 2025

Best On The Web Blackjack Sites In Australia For Real Money 2025ContentFind Casinos With The Particular Best Payouts Throughout AustraliaFind The Very Best Australian...

Vavada online kazino Latvij iemaksu metodes un minimls summas.653

Vavada online kazino Latvijā - iemaksu metodes un minimālās summas ...

1xbet зеркало непраздничное возьмите сейчас праздник получите и распишитесь сайт 1хбет Освежено!

Геймеры повышают добывать скидки вне активность, кооптирование счета а еще исполнение определённых требований. VPN — это флейта, который помогает игрокам исходить блокировки а еще...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here