जमशेदपुर में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प:धारा 144 लागू

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि ! झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार रात दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प हुई। रविवार को भी उपद्रवियों ने कई दुकानों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। देर रात मामला शांत हुआ। सोमवार सुबह प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर इंटरनेट बंद कर दिया। शहर में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस के मुताबिक, दो पक्षों के बीच चौक में लगे झंडे को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान फायरिंग की भी खबर है।

कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो में रविवार की शाम दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी के बाद पुलिस को फायरिंग की भी सूचना मिली। पुलिस ने भी हालात पर नियंत्रण के लिए हवाई फायरिंग की। पत्थरबाजों ने दुकानों में आग लगा दी। छह दुकानें, दो बाइक जला दी गईं।

हालात पर काबू पाने के लिए झारखंड अग्निशमन और टाटास्टील की दो दमकल गाड़ी मंगाई गई। करीब तीन घंटे तक चली पत्थरबाजी में SSP प्रभात कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने पत्थरबाजी और हंगामा कर रहे 60 से ज्यादा युवकों को हिरासत में लिया है। क्षेत्र में अब भी तनाव का माहौल है। सुरक्षा बल तैनात हैं।

जमशेदपुर में धारा-144 लगाई गई है। रविवार रात 9 बजे रैफ की तीन कंपनी पहुंचीं। देर रात चाईबासा और सरायकेला से 400 जवानों को बुलाया गया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद
शनिवार की शाम असामाजिक तत्वों ने कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 चौक पर लगे झंडे के बांस में मांस से भरा पॉलिथीन बैग बांध दिया था। रविवार को कदमा शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर 2 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर में एक पक्ष के संगठनों की बैठक हुई। अचानक बैठक पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद हिंसा भड़की।

प्रशासन ने क्या कहा
उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है। अपील है कि किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

- Advertisement -

Latest news

Bästa casinosidor med svensk spellicens: Säkerhet och spelglädje 2024

Bästa casinosidor med svensk spellicens: Säkerhet och spelglädje 2024Letar du efter de bästa casinosidorna med svensk spellicens för 2024? Då är du på rätt...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Plinko België Ontdek De Beste Strategieën En Concepts Voor Winsten_1

Plinko Iphone App BetrouwbaarContentPlinko België Ontdek De Beste Strategieën En Concepts Voor Winsten_1″Wat Echte Spelers Zeggen Over PlinkoWat Zijn» «de Minimale Inzetbedragen Voor Plinko...

Başarıbet İndir Mobil Uygulama Kurulum Rehberi 2025 Worldwide Media Solutions The Blog””

Başarıbet Türkiye Güncel Adres, Giriş, Canlı Bahis Ve Casino Grupo De Guias ComplejosContentBasaribet Hesap Doğrulama: Güvenliğiniz İçin Bir” “adım DahaBaşarıbet Giriş“başarıbet: Türkiyede En İyi...

Casino I Avsaknad Av Bankid » Utländska Casinon Utan Mobilt Bankid

"Finna Bästa Casino Utan Bankid 2025 > Vi Listar 100+ SpelsajterContentDu Har Inte Tillgång Till Bankid CLäs BonusvillkorenHur Kan Jag Spela Casino I Avsaknad...

Android, Ios Platforması üçün 1win Proqramı Vurmaq Pulsuz Quraşdırm Poleks Tıbbi Cihazlar Лебедкa За Пътна Помощ, Лебедки За Джипове

ContentIn Azərbaycan Formal Saytının Interfeysi Və DizaynıMostbet Bookmaker Review Bonuses, Apps, RegistrationSamir Əliyev: “çalışacağıq, Ayın 12-nə Qədər Onun Pasport Məsələsini Həll Edək”In Yüklə Android...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here