इंदौरभोपालमध्यप्रदेश
जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
मनीष कीर के पास से कुल्हाड़ी को किया ज़ब्त

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, सीहोर। रेहटी थाना क्षेत्र में घटित हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
फरियादी रामराज कीर निवासी ग्राम मट्टागांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 दिसंबर की रात करीब 9 बजे उसके भाई धनराज कीर (50) की गांव के मनीष कीर ने अपने साथी के साथ मिलकर जमीन विवाद और रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मामले में अपराध प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।





