जीत के लिए त्यागे थे जूते-चप्पल, मन्नत पूरी होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सरकार और सिंधिया ने उन्हे अपने हाथों से पहनाए

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | मध्‍यप्रदेश की शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी कार्य शैली के लिए तो जाने जाते ही है साथ ही अपने संकल्प के लिए भी जाने जाते हैं। उप चुनाव से उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के हल होने तक जूते चप्पल त्याग दिये थे। बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें अपने हाथों से जूते पहनाए। अब उनका एक ऐसा समर्थक सामने आया है जिसने मंत्री की जीत के लिए मन्नत मांगी थी और जूते चप्पल त्याग दिये थे। मंत्री ने उसे बंगले बुलाकर अपने हाथों से पहनाकर आभार जताया।ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा के वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाले प्रमोद झा ने उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के लिए चुनाव प्रचार किया। प्रद्युम्न सिंह तोमर ही नहीं भाजपा के लिए समर्पित प्रमोद झा ने प्रद्युम्न सिंह और भाजपा की जीत के लिए मन्नत भी मांगी कि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की जीत और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार बनने के बाद ही वे जूते चप्पल पहनेंगे और जूते चप्पल त्याग दिये।उन्होंने उप चुनाव के दौरान जूते चप्पल नहीं पहने और मंत्री तोमर की जीत के बाद भी ऐसे ही घूम रहे थे। मंत्री तोमर को जब कुछ समर्थकों ने प्रमोद झा के समर्पण की बात बताई तो ऊर्जा मंत्री तोमर ने क्षेत्रीय पूर्व पार्षद जगत सिंह कौरव के माध्यम से प्रमोद झा को बंगले बुलाया और अपने हाथों से उन्हें जूते पहनाये। ऊर्जा मंत्री ने प्रमोद झा का हाथ जोड़कर आभार जताया और कहा कि आप जैसे ईमानदार, कर्त्तव्यनिष्ठ और लगन शील कार्यकर्ताओं के कारण ही हम जैसे नेताओं का वजूद हैं। आप जैसे कार्यकर्ताओं पर पार्टी को सदैव गर्व होता है। इस मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रमोद झा के समर्पण और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की सादगी की खूब प्रशंसा की।

- Advertisement -

Latest news

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.10805 (2)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Top Online Casinos Within Australia For 2025

"Ideal Online Casinos Sydney: Top Aussie Real Cash Sites 2025ContentMost Popular Online Casino Payment Strategies In AustraliaSkycrown Casino🎰 Most Popular On-line Casino Games Throughout...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.920

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

Udenlandske Casinoer Billigste Casino Uden Dansk Licens 2025

"spil Uden Rofus Mediterranean Sea Hurtige UdbetalingerContentOnline Gambling Establishment Uden Rofus – Liste For Danske Spillere I 2025Ulemper Ved Udenlandske Spillesider Uden Dansk LicensTrin...

Glory online casino mobile version.855

Glory online casino mobile version ▶️ PLAY ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here