hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मनोरंजन

बॉलीवुड के एक और खानदान में ऐश्वर्या नाम की बहुरानी की एंट्री

​बच्चन के बाद अब रोशन परिवार में भी ऐश्वर्या नाम की बहुरानी आ गई हैं। जिनका ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, तो उनकी खूबसूरती ने सबका दिल जीत लिया। हसीना का स्टाइल इतना कमाल का लगा कि वह किसी हीरोइन क्या अप्सरा से भी कम नहीं लग रहीं।

बच्चन परिवार की बहुरानी ऐश्वर्या राय खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वह पूर्व विश्व सुंदरी रह चुकी हैं, तो दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं में भी उनका नाम रहा है। तभी तो उनका अपने लुक्स के चलते सुर्खियों में बने रहना लाजमी है, लेकिन अब बॉलीवुड के एक और खानदान में ऐश्वर्या नाम की बहुरानी की एंट्री हो गई है। जिसके चांद से मुखड़े को सब देखते ही रह गए।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं रोशन खानदान की, जिसमें ऋतिक रोशन के कजिन ईशान रोशन, ऐश्वर्या सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। जहां गुलाबी लहंगे में जब ऐश्वर्या दुल्हन के रूप में आईं, तो उनका नूर दूल्हे राजा भी देखते रह गए। दुल्हनिया का अंदाज बेहद खूबसूरत लगा, जिसे उन्हें बेहद सुंदर तरीके से सजाया है।

ऐश्वर्या और ईशान की शादी के लिए पूरा परिवार पेस्टल और लाइट शेड्स के कपड़े पहनकर सजा, तो दुल्हनिया का ब्लश पिंक लहंगे में नूर दिल जीत गया। जिसे उन्होंने बड़ी खूबसूरती से स्टाइल किया, तो दूल्हे राजा भी कुछ कम नहीं लगे। क्रीम कलर की एम्ब्रॉयडेड शेरवानी के साथ उन्होंने चूड़ीदार पहनी, तो गले में मैचिंग स्टॉल डाला। जिसके बॉर्डर को भी कढ़ाई से सजाया है। वहीं, वाइट पर्ल्स वाली माला और पग लगाकर उन्होंने अपना लुक पूरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 15 =

Back to top button