भोपाल: पूर्व डीजीपी श्री पुरी सहित 129 नए मरीजों की पुष्टि, 10000 पार हुआ राजधानी में कोरोना आंकड़ा

- Advertisement -
- Advertisement -

पूर्व डीजीपी एवं मध्यप्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन के मेंबर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन स्वराज पुरी सहित 129 नए कोविड पॉजिटिव मरीज सोमवार को मिले हैं। इससे राजधानी में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9939 से बढ़कर 10068 हो गई है। वहीं राजाभोज एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के इंचार्ज एयरपोर्ट मैनेजर श्याम टेकाम की पत्नी नीरा टेकाम की कोविड से मौत हो गई। वे कोविड डेडिकेटिड चिरायु अस्पताल में भर्ती थीं। इससे भोपाल में कोरोना से मरने वालों की संख्या 274 हो गई है।

Source: Facebook

स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों ने बताया कि सोमवार को भोपाल में कोरोना के 129 नए मरीज मिले हैं। नए पॉजिटिव मरीजों में मंत्री गोपाल भार्गव के स्टाफ का एक कर्मचारी शामिल है। उन्होंने मंत्री भार्गव की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जांच के लिए सुआब का नमूना रविवार को दिया था। इसके अलावा पूर्व डीजीपी एवं मध्यप्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन के मेंबर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन स्वराज पुरी की जांच रिपाेर्ट भी पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने उनके सैंपल काे जांच के लिए बंसल हॉस्पिटल भेजा था।
एयर इंडिया के भोपाल एयरपोर्ट मैनेजर की पत्नी की कोविड से मौत
एयर इंडिया के भोपाल एयरपोर्ट मैनेजर श्याम टेकाम की पत्नी नीरा टेकाम की सोमवार को भैंसाखेड़ी स्थित चिरायु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मौत हो गई। उन्हें 11 अगस्त को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। वह परिवार सहित टीटी नगर क्षेत्र के झरनेश्वर कांप्लेक्स में रहती थीं। उल्लेखनीय है श्याम टेकाम की जांच रिपोर्ट 9 अगस्त को कोविड पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनकी पत्नी का कोविड टेस्ट हुआ था।

पत्नी की देखभाल के लिए खुद की अस्पताल से छुट्‌टी रुकवाई
नीरा टेकाम के भतीजे करन ने बताया कि श्याम टेकाम उनके मौसा है। 18 अगस्त को अस्पताल से उनकी छुट्‌टी हो रही थी। लेकिन, मौसी (नीरा) टेकाम की अस्पताल में देखभाल करने के लिए अस्पताल से अपनी छुट्‌टी रुकवा ली थी। बकौल करन, मौसी की कोरोना से मौत के बाद चिरायु अस्पताल के डॉक्टर्स ने सोमवार सुबह 8 बजे उनकी छुट्‌टी कर दी।
ऐशबाग में 7 और तुलसी नगर व लवकुश नगर में मिले कोरोना के 4 – 4 मरीज
सोमवार को ऐशबाग क्षेत्र में एक ही परिवार में कोरोना के 7 मरीज मिले हैं। इन मरीजों में 1 पुरुष और 6 महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 18 साल से लेकर 75 साल के बीच है। वहीं तुलसी नगर और भेल क्षेत्र के लवकुश नगर में कोरोना के 4 – 4 मरीज मिले हैं। इन मरीजों को शहर के अलग – अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

Latest news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.15638

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Bookmakers hors ARJEL en France compatibilit mobile.2304

Bookmakers hors ARJEL en France - compatibilité mobile ▶️...

Slottica co to i wyjątkowa oferta automatów do gry

Slottica co to i wyjątkowa oferta automatów do grySlottica to nowoczesne kasyno online, które zdobywa coraz większą popularność wśród miłośników hazardu. Co to jest...

Die verführerische Welt von Cashwin Casino erleben

Die verführerische Welt von Cashwin Casino erleben Inhaltsverzeichnis Einleitung ...

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland Inhoudsopgave ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here