रूस के हमले से यूक्रेन में हाहाकार, 51 लोगों की मौत, बैलेस्टिक मिसाइल ने मचाई तबाही

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के पोल्तावा शहर में 2 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि इस हमले में 51 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 271 लोग घायल हुए हैं।

वीडियो मैसेज जारी कर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने उनके एक एजुकेशनल इंस्टिट्यूट और अस्पताल को निशाना बनाया। इस दौरान एक इमारत को काफी नुकसान पहुंचा। कई नागरिक इमारत के मलबे के नीचे दब गए। हमले के बाद पोल्तावा में तीन दिन के शोक की घोषणा की है।
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अलर्ट सायरन बजने और मिसाइल अटैक होने में बेहद कम समय का अंतर था। लोग बॉम्ब शेल्टर की तरफ जा ही रहे थे कि उन पर हमला हो गया। रेस्क्यू टीम ने 25 लोगों को बचा लिया जिनमें से 11 मलबे के नीचे दबे थे।

वहीं रूस के एक टेलीग्राम चैनल ने दावा किया है कि बैलिस्टिक मिसाइल के जरिए यूक्रेन के मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर को निशाना बनाया गया। हमले में जिन लोगों की मौत हुई है वे यूक्रेन के ट्रेनी सैनिक हैं। BBC के मुताबिक, जिस मिसाइल से हमला किया गया वह इस्कंदर-M मिसाइल थी, जिसकीं रेंज 500 किमी है।

अगस्त में रूस पर यूक्रेन के लगातार हमलों के बाद यह पहली बार है जब रूस ने यूक्रेनी शहर पर इतना बड़ा हमला किया है। यह हमला तब हुआ है जब 31 अगस्त को जेलेंस्की ने कहा था कि वे रूस में और अंदर घुसकर हमले करना चाहते हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन पर हमलों को तभी रोका जा सकता है, जब यूक्रेन रूस की एयरफील्ड्स और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा।

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide In recent years, the popularity of online casinos has skyrocketed, particularly in New Zealand. With the...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet зеркало рабочее – Вход на официальный сайт Мостбет.1252

Mostbet зеркало рабочее - Вход на официальный сайт Мостбет ...

“beste Echtgeld Online Internet Casinos: Alle In Ihrer Casino Liste【2025】

Im Online Casino Echtgeld Setzen: Beste Anbieter 2025"ContentDie Lukrativsten Echtgeld-boni 2025 Internet Marketing VergleichWas Sind Expire Beliebtesten Spielautomaten Inside Deutschland? Welches Ist Perish Beste...

Desata tu suerte experiencias inolvidables y premios en efectivo con 1win.

Desata tu suerte: experiencias inolvidables y premios en efectivo con 1win.¿Qué es 1win y qué lo hace diferente?La Variedad de Juegos de Casino DisponiblesLos...

– онлайн казино и покер рум Pokerdom.1494

Покердом - онлайн казино и покер рум Pokerdom ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here