रोशनी को तरस रहे ग्रामीण,झारखंड के इस गांव में आज भी नहीं है बिजली
सिर्फ पांच लोगों के पास है स्मार्टफोन

झारखंड के गोड्डा जिले में एक बड़ा चपरी गांव है. इस गांव में आज भी बिजली नहीं है. यहां के सोलर खंभे खराब हैं. गांव में सिर्फ 5 लोगों के पास ही स्मार्ट फोन है
21वीं सदी का आधुनिक दौर देशभर में तेजी से आगे बढ़ रहा है. शहरों में डिजिटल क्रांति ने जीवन को स्मार्ट बना दिया है, लेकिन झारखंड के गोड्डा जिले में आज भी एक ऐसा गांव है. जहां बिजली अब भी लोगों के लिए सपना बनी हुई है. गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत पहाड़िया समुदाय का बड़ा चपरी गांव आज भी अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर है. आइये जानते हैं इस गांव के बारे में…
बिजली के बिना इस गांव के लोग वर्षों से अपनी दिनचर्या चला रहे हैं. शाम ढलते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है. पढ़ाई, इलाज, संचार और रोजगार हर जरूरत बिजली के अभाव में प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि शासन और प्रशासन तक उनकी आवाज कई बार पहुंची, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है.





