शादी में दाल-बाफले, लड्डू खाकर 250 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार

- Advertisement -
- Advertisement -

शादी में दाल-बाफले, लड्डू खाकर 250 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि

मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में 250 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार हो गए। इनमें 26 बच्चों समेत ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। इन सभी लोगों ने धमाना गांव में एक शादी समारोह में दाल, बाफले और लड्डू खाए थे। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर इन्हें बस और अन्य वाहनों से बदनावर के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां इनका इलाज किया जा रहा है।अस्पताल में एक साथ इतने मरीज आने से यहां की व्यवस्था चरमरा गई। अस्पताल में जिसे जहां जगह मिली, उसे वहीं लेटाकर इलाज शुरू कर दिया गया। कोई अस्पताल के फर्श पर, कोई गैलरी में, तो कोई खुले में पेड़ के नीचे इलाज कराता नजर आया। बीमार लोगों में तीन की हालत गंभीर होने से उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, 14 मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद बड़नगर रेफर किया गया।धमाना गांव के डूंगर सिंह और कालू के यहां शादी समारोह था। दोनों ने मिलकर सामूहिक भोज रखा था। इसमें बारातियों समेत अन्य मेहमान शामिल हुए थे।

शादी समारोह में दाल, बाफले, लड्डू बनाए गए थे। खाना खाने के बाद अचानक मेहमानों की तबीयत बिगड़ने लगी, उन्हें उल्टियां होने लगी। फूड पॉइजनिंग होने पर सभी को बस से सिविल अस्पताल लाया गया।फिलहाल, मध्यप्रदेश में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल चल रही है। इसके बावजूद फूड पॉइजनिंग की घटना का पता चलते ही बदनावर में हड़ताल पर गए सभी डॉक्टर बीमार लोगों का इलाज करने के लिए अस्पताल पहुंच गए। नगर के कई निजी डॉक्टर भी मरीजों के इलाज के लिए अपनी सेवाएं देने सामने आए। कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे और मरीजों के इलाज में सहयोग दिया।खराब मावे की वजह से बिगड़ी तबीयतशादी समारोह के आयोजक परिवार के सदस्य कालूसिंह ने बताया कि लड्डू के लिए मावा रतलाम के एक व्यापारी से मंगाया गया था। मावे में खराबी के कारण ही लोगों की तबीयत बिगड़ी। उधर, एसडीएम मेघा पंवार ने बताया कि नायब तहसीलदार प्रशस्ति सिंह को घटनास्थल ग्राम धमाना भेजा गया है। वहां भोजन में उपयोग किए गए लड्डुओं को जब्त किया गया है। सभी बीमार लोगों का तत्काल इलाज शुरू करवा दिया गया है। हालात नियंत्रण में हैं। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भी घटना को लेकर एसडीएम मेघा पंवार से चर्चा की।

- Advertisement -

Latest news

1win зеркало официального сайта букмекера рабочее на сегодня.1146

1win — зеркало официального сайта букмекера, рабочее на сегодня ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win казино и БК.1088

1win — казино и БК ▶️ ИГРАТЬ ...

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.5922

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.1081

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.1145

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here