इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

- Advertisement -
- Advertisement -

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई। अब आरोपी जेल में है और लड़की घर वालों के पास।

Source: Instagram

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): 31 अगस्त को लड़की फ्लाइट के जरिये प्रेमी से मिलने के लिए पंजाब पहुंच गई। दसवीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय लड़की का पबजी खेलते समय पंजाब के एक लड़के से प्रेम हो गया। डेढ़ साल तक दोनों के बीच बात होती रही।

पुलिस समझ गई कि मामला अफेयर का है। इस पर तत्काल लोकेशन ट्रेस की। 8 सितंबर को पुलिस पंजाब के लिए निकली। पुलिस ने वहां पहुंचकर अमृतसर की सुभाष कॉलोनी में रहने वाले राहुल उर्फ अजय को गिरफ्तार किया। उसके पास लड़की भी मिली। मल्हारगंज पुलिस के अनुसार, परिजन ने नाबालिग के अपहरण का केस दर्ज कराया था।

जांच में पता चला कि लड़की की एक युवक से डेढ़ साल से बात चल रही थी। उसकी लोकेशन अमृतसर आई।

पता चला है कि उसके प्रेमी का 9 सितंबर को जन्मदिन था, इसलिए वह मिलने पहुंच गई थी। आखिर पुलिस उसे इंदौर लाई। यहां लड़की और उसके परिजन के बयान के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। हालांकि पता चला है कि लड़की ने मेडिकल से इनकार कर दिया। इसलिए उसका मेडिकल नहीं हुआ है।

लड़की ने बताया कि दोनों की दोस्ती पबजी खेलने के दौरान हुई थी। फिर दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्रेम करने लगे। वे रोजाना फोन पर बात करते थे।

- Advertisement -

Latest news

अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान; पुलिस, PAC और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में छूट मिलेगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने सेना के अग्निवीरों को राज्य पुलिस की भर्ती में आरक्षण देने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक पेयजल पहुंचाया जाएगा – मंत्री संपतिया उइके

राष्ट्र आजकल/ राहुल चौरसिया/जिला ब्यूरो मंडला सामुदायिक शौचालय, स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों को अनिवार्य रूप से नल कनेक्शन दिया...

विशाल नेत्र शिविर का आयोजन

राष्ट्र आजकाल/अर्जुन दांगी/खिलचीपुर, राजगढ़ सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय छापीहेड़ा मे श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर की टीम Dr.अभिषेक...

रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

राष्ट्र आजकल/सुनील राजपूत/डूंगरिया बैरसिया सिविल अस्पताल बैरसिया की रोगी कल्याण समिति के बैठक गुरुवार को आयोजित की गई बैठक...

आप अपने घर पर एक भी छिपकली नहीं देखना चाहती हैं तो अपनाए कुछ आसान से तरीके

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | अक्सर घर के किसी कोने पर छिपकली नजर आ जाती है। बरसात के मौसम में तो छिपकलियों की...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here