गले में चाकू मारकर हत्या के बाद आरोपित ने थाना में सरेंडर कर गिरफ्तारी दे दी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। भागीरथपुरा में एक दिव्यांग मिस्त्री की गले में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपित ने थाना में सरेंडर कर गिरफ्तारी दे दी। आरोपित को शक था कि मिस्त्री के पत्नी से अवैध संबंध है। रविवार को उसने साजिश के तहत बुलाकर गर्दन में चाकू मार दिए। बाणगंगा टीआइ लोकेशसिंह भदौरिया के मुताबिक, घटना रेड़वाल कालोनी भागीरथपुरा की है। 42 वर्षीय धर्मेश पुत्र फूलसिंह यादव मकान बनाने का काम करता था। कालोनी में रहने वाली रीना भी धर्मेश के साथ मजदूरी करती थी। रीना मूलत: कोटा की रहने वाली है। उसका पति संजू उर्फ संजीव बुलेंदा भी फैक्टरी में हेल्पर है। एडीसीपी जोन-3 रामस्नेही मिश्रा के मुताबिक, धर्मेश को दो महीने से लकवा हो गया था। संजीव और रीना ने उसे उपचार के लिए भादवा माता ले जाने के लिए बुलाया था। संजीव ने रीना को धर्मेश के घर भेज दिया था। पूछताछ में उसने बताया कि धर्मेश के कारण पत्नी उस पर ध्यान नहीं दे रही थी। पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी आ रही थी।

- Advertisement -

Latest news

शाहरुख ने भरा सबसे ज्यादा टैक्स, जानें किस सेलेब्रिटी ने भरा कितना आयकर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I शाहरुख खान ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 92 करोड़ रुपए का टैक्स पेमेंट किया है। वे...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

अगस्त 2024 में घर पर शाकाहारी-मांसाहारी थाली हो गई सस्ती, इस वजह से मिली राहत

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I भारत में एक वेजिटेरियन थाली की कीमत अगस्त में (सालाना आधार पर) 8% घटकर 31.2 रुपए हो...

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I इंदौर से चलकर जबलपुर आने वाली (22191) ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 कोच शनिवार सुबह जबलपुर रेलवे स्टेशन...

मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने में लटेरी पुलिस को मिली सफलता

राष्ट्र आजकल/बबलू शर्मा/लटेरी विदिशा थाना लटेरी मोटरसाइकल चोर को पकड़ने में लटेरी पुलिस को मिली सफलता...

सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 4 सितंबर को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here