गले में चाकू मारकर हत्या के बाद आरोपित ने थाना में सरेंडर कर गिरफ्तारी दे दी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। भागीरथपुरा में एक दिव्यांग मिस्त्री की गले में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपित ने थाना में सरेंडर कर गिरफ्तारी दे दी। आरोपित को शक था कि मिस्त्री के पत्नी से अवैध संबंध है। रविवार को उसने साजिश के तहत बुलाकर गर्दन में चाकू मार दिए। बाणगंगा टीआइ लोकेशसिंह भदौरिया के मुताबिक, घटना रेड़वाल कालोनी भागीरथपुरा की है। 42 वर्षीय धर्मेश पुत्र फूलसिंह यादव मकान बनाने का काम करता था। कालोनी में रहने वाली रीना भी धर्मेश के साथ मजदूरी करती थी। रीना मूलत: कोटा की रहने वाली है। उसका पति संजू उर्फ संजीव बुलेंदा भी फैक्टरी में हेल्पर है। एडीसीपी जोन-3 रामस्नेही मिश्रा के मुताबिक, धर्मेश को दो महीने से लकवा हो गया था। संजीव और रीना ने उसे उपचार के लिए भादवा माता ले जाने के लिए बुलाया था। संजीव ने रीना को धर्मेश के घर भेज दिया था। पूछताछ में उसने बताया कि धर्मेश के कारण पत्नी उस पर ध्यान नहीं दे रही थी। पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी आ रही थी।

- Advertisement -

Latest news

अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान; पुलिस, PAC और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में छूट मिलेगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने सेना के अग्निवीरों को राज्य पुलिस की भर्ती में आरक्षण देने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

पूर्व विकास शिक्षा अधिकारी आर एस भगत का निधन

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। जिले के विकास खंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत चाबी के पोषक ग्राम झंडा टोला...

युवक को घेर कर बुरी तरह से पीटा

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया(यूपी) के मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव निवासी-अजहरुद्दीन 20 वर्ष पुत्र जलील अंसारी अपने...

नेपाल के सौर्य एयरलाइन का प्‍लेन 21 साल था पुराना, 18 कर्मचारियों की मौत

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार सुबह एक विमान क्रैश हो गया है। प्लेन में सवार 19...

पुणे में 57 साल बाद 114mm बारिश;महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राज्य के 18 जगहों...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here