hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

करियरशिक्षा
Trending

युवाओं के लिए खुशखबरी:रेलवे में निकली बंपर भर्ती…  22 हजार लेवल-1 पदों पर भर्ती को मंजूरी

आरक्षण के साथ होगी भर्ती प्रक्रिया

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/भारतीय रेलवे ने युवाओं के लिए बड़ी रोजगार पहल करते हुए 11 श्रेणियों में कुल 22,000 लेवल-1 पदों पर नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय के निर्देश पर रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) को 1,199 पद आवंटित किए गए हैं!

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (एमपीपी) शत्रुघ्न बेहरा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी जोन और प्रोडक्शन यूनिट्स से लेवल-1 के रिक्त पदों की मांग ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) के माध्यम से की गई थी। इन पदों पर भर्ती वर्ष 2025 के सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) के तहत की जाएगी।

भर्ती में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षण का पूरा प्रावधान रखा गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस कदम से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि रेलवे की संचालन क्षमता भी मजबूत होगी।

जल्द जारी होगा आधिकारिक नोटिफिकेशन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, भर्ती से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 11 =

Check Also
Close