hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरमध्यप्रदेश

समझौते के लिए बुलाया युवक को फिर चाकू मारकर आरोपियों ने उतारा मौत के घाट 

हत्या के बाद आरोपी भागने के इरादे से उज्जैन के लिए रवाना हुए

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। समझौते के बहाने बुलाकर आरोपियों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया, जिसमें पुलिस ने एक युवती सहित मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक युवक की आरोपियों ने हत्या कर दी। वारदात के समय आरोपियों के साथ एक युवती भी थी। हत्या की वजह एक दिन पहले हुआ विवाद था और समझौते के लिए बुलाने के बाद युवक को चाकू मारकर आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने युवती को भी आरोपी बनाया है।पुलिस के अनुसार अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहने वाले यश पिता प्रदीप भान का रविवार को रोहित व उसकी गर्लफ्रेंड चारु परदेसी से विवाद हो गया था। दोनों सिगरेट पी रहे थे और यश ने चारु को लेकर कमेंट कर दिया था। तीनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। इस दौरान रोहित और यश के बीच विवाद हो गया था। सोमवार को रोहित ने यश को समझौते के लिए बुलाया था। रात को रोहित अपने दोस्त विक्रम के साथ पहुंचा।

रोहित अपने दो साथियों और चारु के साथ था। समझौते के प्रयास में फिर विवाद हो गया और आरोपियों ने चाकू से यश के पेट में वार कर दिए और भाग गए। यश का दोस्त उसे निजी अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी।

पुलिस ने इस मामले में सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे के आदी थे और हत्या के समय भी उन्होंने नशा कर रखा था। हत्या के बाद रोहित और चारु खाटू श्याम भागने के इरादे से उज्जैन के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस ने दोनों के घरों पर दबिश दी, वहां से उन्हें दोनों के भागने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुबह गिरफ्तार कर लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 11 =

Back to top button