1 नवंबर से बदल जाएगा रेलवे से जुड़ा यह नियम, करोड़ों यात्रियों को होगा फायदा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से 120 दिन पहले शुरू होती थी, अब इसे घटाकर 60 दिन कर दिया है। नया फैसला 1 नवंबर 2024 से लागू होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी है।
हालांकि, एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अभी टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट, ऐप और रेलवे के बुकिंग काउंटर्स से होती है। IRCTC से हर दिन 12.38 लाख टिकट बुक होते हैं।

1 अप्रैल, 2015 तक एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 60 दिन था। सरकार ने तब बुकिंग अवधि को 120 दिन करने पर तर्क दिया था कि अवधि आगे बढ़ाने से दलाल हतोत्साहित होंगे, क्योंकि इसमें ज्यादा कैंसिलेशन चार्ज देना होगा।
हालांकि, तब कई लोगों ने तर्क दिया था कि रिजर्वेशन पीरियड को आगे बढ़ाने का रेलवे का उद्देश्य अतिरिक्त 60 दिनों के लिए ब्याज के साथ-साथ कैंसिलेशन की ज्यादा संख्या के माध्यम से एडिशनल रेवेन्यू कमाना है।

एडवांस रिजर्वेशन पीरियड कम होने से IRCTC की ब्याज और कैंसिलेशन से कमाई कम होगी। इसका असर उसके शेयर पर भी दिख रहा है। कंपनी का शेयर करीब 2% नीचे 875 रुपए पर कारोबार कर रहा है। एक महीने में शेयर 6% टूटा है।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

11 लाख बच्चे बाल विवाह के खतरे में:UP में इन बच्चों की संख्या 5 लाख से ज्यादा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) ने गुरुवार को एक रिपोर्ट जार कर कहा कि...

प्राचीन गुरु गिरनारी महाराज के स्थान पर महाभोग महाआरती का हुआ आयोजन

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी/जिला ब्यूरो भोपाल आड़े टेढ़े रास्ते से गुजर कर पहुंचते हैं भक्त.. बैरसिया- नगर...

MUDA स्कैम- चेयरमैन ने इस्तीफा दिया:लेटर लिखा- किसी दबाव में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य कारणों के चलते कुर्सी छोड़ी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I मैसुरु अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) के चेयरमैन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी मारी गौड़ा ने...

सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर, फिर भी लोग झोली भर कर कैसे खरीदने लगे सोना

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोना आज यानी 14 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here