11 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनता को कर पर लगने वाले अधिभार में नहीं मिलेगी छूट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि इंदौर। आचार संहिता के चलते 11 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में जनता को कर पर लगने वाले अधिभार में छूट नहीं मिल सकेगी। इंदौर निगमायुक्त शिवम दुबे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक शासन स्तर पर इस संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। इसके पहले 11 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में भी आमजन को अधिभार पर छूट नहीं मिल सकी थी। गौरतलब है कि 23 दिसंबर 2023 को ई-पालिका पोर्टल हैक हो गया था। इसके बाद से इसमें गड़बड़ी चल रही है। हाल ही में यह पोर्टल चालू तो हुआ लेकिन पुराना डेटा रिकवर करने में दिक्कत आ रही है। पोर्टल पर पुराना रिकॉर्ड दिखाई नहीं पड़ने की वजह से बड़ी संख्या में करदाता अब तक पुराना कर जमा नहीं कर सकें हैं। उन्हें उम्मीद थी कि 11 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में उन्हें अधिभार पर छूट मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सकेगा। निगमायुक्त वर्मा ने बताया कि ई-पालिका पोर्टल का डेटा रिकवर करने की कोशिश लगातार चल रही है। हमने ऑनलाइन एंट्री का काम भी शुरू कर दिया है। निगमायुक्त ने बताया कि नए पोर्टल का काम भी लगभग पूरा हो गया है। इसे ई-पालिका टू नाम दिया गया है। इसके काम करना शुरू करने के बाद रिकार्ड पूरी तरह से अपडेट हो जाएगा। किसी भी तरह की गलत एंट्री की गुंजाइश नहीं रहेगी।

- Advertisement -

Latest news

शाहरुख ने भरा सबसे ज्यादा टैक्स, जानें किस सेलेब्रिटी ने भरा कितना आयकर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I शाहरुख खान ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 92 करोड़ रुपए का टैक्स पेमेंट किया है। वे...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

शाहरुख ने भरा सबसे ज्यादा टैक्स, जानें किस सेलेब्रिटी ने भरा कितना आयकर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I शाहरुख खान ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 92 करोड़ रुपए का टैक्स पेमेंट किया है। वे...

शिकार के लिए जंगल में फैलाए गए करंट से एक युवक के साथ तेंदुए की मौत

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि शहडोल। जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में फैलाए गए करंट से एक युवक के साथ तेंदुए की मौत का...

सावित्री जिंदल ने BJP से किया बगावत, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया घोषणा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार देर शाम को 67 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट...

प्रभारी मंत्री ने रपटाघाट में किया नर्मदापूजन

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। प्रदेश के वन, पर्यावरण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री राम निवास रावत, पीएचई...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here