12 पदों पर निकली वैकेंसी;Zomato वाले दीपिंदर गोयल ने अपनी टेक कंपनी के लिए 10 से 45 लाख रुपये तक का पैकेज रखा

जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने नए वेंचर ‘टेम्पल’ (Temple) के माध्यम से न्यूरोटेक की दुनिया में कदम रखा है। यह स्टार्टअप एलीट एथलीट्स के लिए एक क्रांतिकारी ‘हेड-वॉर्न’ वियरेबल डिवाइस विकसित कर रहा है, जो नियर-इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी तकनीक का इस्तेमाल कर दिमाग की गतिविधियों और ब्लड फ्लो को ट्रैक करेगा।
गोयल ने सोशल मीडिया पर इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए 12 विशिष्ट इंजीनियरिंग और न्यूरोसाइंस पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है।
पोस्ट के लिए अनोखी और विवादित शर्तें
इस भर्ती की सबसे चर्चित शर्त इसकी ‘फिटनेस अनिवार्यता’ है। चूंकि कंपनी एथलीट्स के लिए प्रोडक्ट बना रही है, इसलिए गोयल चाहते हैं कि टीम के सदस्य भी खुद एथलीट हों। आवेदकों के लिए बॉडी फैट प्रतिशत का मानक तय किया गया है, जो पुरुषों के लिए 16% से कम और महिलाओं के लिए 26% से कम है।





