19 जुलाई को खुलेगा 510 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ सनस्टार लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 19 जुलाई को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 23 जुलाई तक बिडिंग कर सकेंगे। 26 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹510.15 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹397.10 करोड़ के 41,800,000 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹113.05 करोड़ के 11,900,000 शेयर बेच रहे हैं।

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
सनस्टार लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹90-₹95 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 150 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹95 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,250 इन्वेस्ट करने होंगे।

वहीं, मैक्सिमम 14 लॉट यानी 2100 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹199,500 इन्वेस्ट करने होंगे।

इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व
कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा करीब 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।

- Advertisement -

Latest news

Book Of Ra Gratis Păcănele On-line Demo

Book Of Ra ClassicContentAlte Recomandări Para Păcănele Online: Cazinouri PopulareBook Of Ra Six GratisCare Este Volatilitatea Și Rata De Reușită A Publication Of Ra?...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Apostas Online E Cassino Com Bônus

1xbet Brasil Oficial Apostas Esportivas E Cassino Online No Brasil 2025"ContentMercados De Apostas E Esportes Na 1xbet BrasilCassino Apostas Esportivas 1xbet No BrasilBet Pc...

Up-x Обзор Онлайн Казино 2025 Ап Икс Быстрая Регистрация”

Upx Casino Казино С Авторскими Быстрыми ИграмиContentUp-x БонусыЧто Нового а Сайте Ап Икс?Особенности Ап ИксКакие Виды Игр Доступны В Демо-режиме?Официальный Сайтлогичный Денег Ап ИксЯзыки...

كيفية تحميل برنامج 1xbet للأندرويد بأقل مجهود

كيفية تحميل برنامج 1xbet للأندرويد بأقل مجهودالعديد من محبي الرهانات الرياضية يبحثون عن الطريقة المثلى لتثبيت تطبيق 1xbet على أجهزتهم الأندرويد بأقل مجهود ممكن....

B1bet Aposta Esportivas E Cassino Cashback Semanal Disponível

B1 Guess Brasil: Seu Rumo Final De ApostasContentDesign Elegante E útil Da B1bet Afin De Sessão De Apostas Ao VivoQual É O Valor Mínimo...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here