6 जुलाई से शुरू हो रहा है गुप्त नवरात्रि पर्व

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | नवरात्र अर्थात मां भगवती के नौ रूपों, नौ शक्तियों की पूजा के वो दिन जब मां हर मनोकामना पूरी करती हैं। यूं तो हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्र होते हैं, जिनमें लोग पूरी श्रद्धा के साथ घट स्थापना करते हैं, लेकिन दो और नवरात्र भी होते हैं। गुप्त नवरात्र इनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्र वर्ष में दो बार आते हैं। एक माघ महीने में और दूसरा आषाढ़ महीने में। आचार्य पं. नरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि गुप्त नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की बजाय दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। ये दस महाविद्याएं हैं। मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी। वर्ष में दो बार आने वाली गुप्त नवरात्र बेहद खास होती है। इस नवरात्र की पूजा विधि चैत्र और शारदीय नवरात्र से बिल्कुल अलग होती है और यही कारण है कि गुप्त नवरात्र अन्य नवरात्र से बिल्कुल अलग और खास होते हैं।कहते हैं इन नवरात्रों में मां भगवती की देर रात गुप्त रूप से पूजा की जाती है और इसलिए इन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। गुप्त नवरात्र के दौरान साधक तांत्रिक क्रियाएं, शैव साधनाएं, श्मशान साधनाएं, महाकाल साधनाएं, आदि करते हैं और सफलता प्राप्त कर लेने पर विभिन्न शक्तियों और दुर्लभ सिद्धियों के स्वामी बन जाते हैं। गुप्त नवरात्र के दौरान विनाश और संहार के देव, महाकाल और महाकाली की आराधना होती है।

- Advertisement -

Latest news

सरकारी कर्मचारी ने जमीन संबंधी फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, सरेआम थप्पड़ बरसाए और जूते से पिटाई की

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद तहसील में सरकारी कर्मचारी ने सोमवार दोपहर जमीन संबंधी फरियाद लेकर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

साइबर ठगों ने ऐंठे 35 लाख रुपये

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के रक्षा नगर कालोनी निवासी कुसुमलता (61) को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 35 लाख...

मंत्री विधायक ने गौशाला में चिकित्सा केंद्र और ट्राली सह पशु वाहन का शुभारंभ किया

राष्ट्र आजकल/ मुकेश बैरागी/ जिला ब्यूरो भोपाल बैरसिया। मप्र शासन पशु पालन और डेयरी विभाग के मंत्री लखन पटेल...

बिजली के पोल अलग किये बिना सीसी रोड का निर्माण

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा! आम आदमी पार्टी सिहोरा द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिहोरा को ज्ञापन के माध्यम...

सोने की कीमत में उछाल, चांदी के भाव में गिरावट, जानिए नया रेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 21 जनवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here