hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
बिज़नेस
Trending

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर,नई ट्रेनों को मिली हरी झंडी

भोपाल से झारखंड और यूपी की सीधी रेल कनेक्टिविटी

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड (भारत सरकार) ने भोपाल से धनबाद और भोपाल से चोपन के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है। इन ट्रेनों के शुरू होने से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और झारखंड के कई महत्वपूर्ण शहरों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने संबंधित रेलवे जोन को आवश्यक तैयारियां और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के अनुसार 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से रात 8:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:30 बजे धनबाद पहुंचेगी। वहीं 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से सुबह 7 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे भोपाल पहुंचेगी। यह ट्रेन भोपाल से सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को तथा धनबाद से रविवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी।

भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस का ठहराव विदिशा, गंजबासोदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्योहारी, सिंगरौली, चोपन, रेनुकूट, डाल्टनगंज, लातेहार, टोरी, बोकारो थर्मल और कतरासगढ़ सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इससे सिंगरौली और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे बोर्ड ने 11633/11634 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस के संचालन को भी स्वीकृति दी है। यह ट्रेन भोपाल से रविवार रात 8:55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे चोपन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन चोपन से सोमवार शाम 5:10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − nine =

Back to top button