hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंबिज़नेस
Trending

अमेजन शुरू करेगी क्विक कॉमर्स सर्विस:100 शहरों में शुरू करने का प्लान

इस खबर से इटरनल और स्विगी के शेयर 3% तक गिरे

अमेजन ने अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस ‘अमेजन नाउ’ को देश के 100 शहरों में शुरू करने का प्लान बनाया है। इस खबर के बाद मंगलवार (28 अप्रैल) को शेयर बाजार में इटरनल (जोमैटो) और स्विगी के शेयरों में 3% तक की गिरावट दर्ज की गई। अभी अमेजन नाउ केवल दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु में ही काम कर रहा है।

अमेजन इंडिया ने पिछले हफ्ते 2,800 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया था, यह विस्तार उसी का हिस्सा है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह इस रोलआउट के लिए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाएगी।

इसके लिए 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। ये छोटे वेयरहाउस होंगे जो कम समय में डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे।

अमेजन के इस ऐलान का असर कॉम्पिटिटर कंपनियों के शेयरों पर दिख रहा है। NSE पर इटरनल के शेयर 3.47% गिरकर 246.63 रुपए के इंट्राडे लो पर आ गए।

वहीं स्विगी के शेयरों में भी 2.78% की गिरावट है और यह 278.25 रुपए पर पहुंच गए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेजन के आने से मौजूदा कंपनियों की ग्रोथ और मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है।

अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (एवरीडे एसेंशियल्स) हर्ष गोयल ने कहा कि हमने अपने विस्तार प्लान को तेज कर दिया है। 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट केंद्रों की मदद से हम 100 शहरों तक पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि इस विस्तार से 16,000 से ज्यादा किसान अमेजन की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अपना ताजा सामान सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे।

इन शहरों में शुरू होगी अमेजन की सर्विस

अमेजन नाउ जल्द ही पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, मेरठ, मैसूर, पानीपत, कोच्चि, अमृतसर, मंगलौर और विशाखापत्तनम जैसे शहरों में अपनी सर्विस शुरू करेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की है।

क्या होता है क्विक कॉमर्स?

10 से 30 मिनट के भीतर किराने और जरूरी सामान की डिलीवरी करने वाले मॉडल को क्विक कॉमर्स कहते हैं। भारत में ब्लिंकिट, जेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट इसके बड़े खिलाड़ी हैं।

अमेजन ने इसकी शुरुआत प्राइम नाउ के रूप में की थी, जिसे बाद में रीब्रांड किया गया। अब यह किराना और डेली यूज के सामान पर फोकस कर रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + five =

Back to top button