hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
विदेश
Trending

आसिम मुनीर का बड़ा प्लान, आजादी के बाद पहली बार बदलेगा पाकिस्तान का नक्शा!

पाकिस्तान के अंदर एक बड़ी साजिश की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट सामने आई है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर देश के चार प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए छोटे राज्यों में बांटने की बड़ी योजना पर काम कर रहे हैं। इस रिपोर्ट के सामने आते ही पाकिस्तान की सियासत में भूचाल आ गया है।

असली ताकत किसके हाथ में?
दुनियाभर में अपनी हरकतों से किरकिरी करा रहे पाकिस्तान में हुकूमत भले ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के हाथों में होने का ढोंग किया जाता हो, लेकिन असली ताकत किसके पास है, यह किसी से छिपा नहीं है। हर व्यक्ति जानता है कि देश की कमान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के हाथ में है, जिसे पाकिस्तान का अघोषित तानाशाह भी कहा जाता है।

हाल ही में ब्रिटिश पत्रिका ‘द इकोनॉमिस्ट’ की एक रिपोर्ट ने पाकिस्तान की इस नापाक चाल की पूरी तरह से पोल खोल कर रख दी है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के अघोषित तानाशाह जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तान के नक्शे को पूरी तरह बदलने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत देश के चार मुख्य प्रांतों को तोड़कर 12, 15 या उससे ज्यादा छोटे राज्यों में बांटने की तैयारी चल रही है।

1947 से चार प्रांतों में बंटा है पाकिस्तान
साल 1947 में पाकिस्तान के बनने के बाद से देश चार प्रमुख प्रांतों पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बंटा हुआ है। इनमें सबसे बड़ा सूबा पंजाब है, जिसकी आबादी 12.8 करोड़ है, जो कि पाकिस्तान की आधी आबादी के बराबर है, जबकि सबसे छोटा प्रांत बलूचिस्तान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − six =