hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

विदेश

ज़ेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप ने फ़्लोरिडा में हुई मुलाक़ात को ‘बेहतरीन’ और ‘शानदार’ बताया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़्लोरिडा में हुई अपनी मुलाक़ात को ‘बेहतरीन’ और ‘शानदार’ बताया है.

ज़ेलेंस्की का कहना है कि 20 सूत्रीय शांति योजना पर 90 फ़ीसदी सहमति बन चुकी है.

वहीं ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी का मसला क़रीब 95 फ़ीसदी तक तय हो चुका है.

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ‘एक या दो बेहद पेचीदा मुद्दे’ अब भी बचे हुए हैं. उनके मुताबिक़ ज़मीन से जुड़ा सवाल सबसे मुश्किल बना हुआ है.

ट्रंप ने यह भी कहा कि डोनबास में फ्री-ट्रेड ज़ोन को लेकर समझौता अब तक नहीं हो पाया है.

प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने सवाल किया कि क्या यूक्रेन के पुनर्निर्माण में रूस की भी कोई ज़िम्मेदारी होगी.

इस पर ट्रंप ने कहा कि रूस इसमें मदद करेगा. उन्होंने कहा, “रूस चाहता है कि यूक्रेन सफल हो.”

ट्रंप के मुताबिक़, पुतिन यूक्रेन की सफलता देखने की इच्छा को लेकर काफ़ी उदार रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसमें ‘बहुत कम दामों पर ऊर्जा, बिजली और दूसरी चीज़ों की आपूर्ति’ भी शामिल है.

हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि पुतिन युद्धविराम पर इसलिए सहमत नहीं हुए हैं, क्योंकि वे लड़ाई रोककर बाद में फिर से शुरू नहीं करना चाहते.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं उस रुख को समझता हूं.”

युद्ध को ख़त्म होने में कितना समय लगेगा? इस सवाल पर ट्रंप ने कहा कि यह ‘कुछ हफ्तों’ में ख़त्म हो सकता है, लेकिन ऐसा न भी हो इसकी संभावना है.

उन्होंने कहा, “कुछ हफ़्तों में हमें पता चल जाएगा कि यह एक तरह से आगे बढ़ेगा या दूसरी तरह से.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + seven =

Check Also
Close