hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश
Trending

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का सरकार पर निशाना, SIR और पेपर लीक को लेकर बोलीं- युवाओं की आवाज उठा रहे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा
ने एसआईआर और पेपर लीक को लेकर सरकार पर हमला बोला है। शैलजा ने SIR
के तहत वोटर लिस्ट में नामों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में मतदाता सूचियों से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं और इतने बड़े स्तर पर लोगों के नाम प्रभावित होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस सांसद शैलजा ने कहा कि कई बार जाने-माने लोगों के परिवारों के सदस्यों के नाम भी मतदाता सूची से हट जाते हैं। ऐसे में सरकार को यह बताना चाहिए कि चुनावी व्यवस्था की इन कमियों को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। 

लोगों को ठहराया जा रहा जिम्मेदार- शैलजा
उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था की खामियों की पहचान करने के बजाय लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शैलजा के मुताबिक, इससे खासकर वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी और असुविधा का सामना करना पड़ता है।

पेपर लीक को लेकर भी सरकार पर हमला
कुमारी शैलजा ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है और उनके माता-पिता को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने इसे समाज और सरकार, दोनों के लिए चिंता का विषय बताया। शैलजा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी युवाओं की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से देशभर के छात्रों की समस्याओं और उनकी मांगों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 3 =

Back to top button