hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
लाइफस्टाइल

मोबाइल की स्क्रीन अनलॉक करते ही भूल जाते हैं- क्यों खोला फोन?

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी को मैसेज करने या अलार्म लगाने के लिए फोन उठाते हैं, स्क्रीन अनलॉक करते हैं और फिर शून्य होकर सोचते हैं – “अरे, मैंने फोन क्यों उठाया था?” अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। डॉ. गौरव गुप्ता के अनुसार, इसके पीछे चार प्रमुख मनोवैज्ञानिक कारण जिम्मेदार हैं।

1. वर्किंग मेमोरी का सीमित होना (Working Memory Capacity)

हमारा दिमाग एक ‘शॉर्ट-टर्म नोटपैड’ की तरह काम करता है, जिसे वर्किंग मेमोरी कहते हैं। इसकी क्षमता बहुत कम समय के लिए जानकारी सहेजने की होती है।

ओवरलोड: जैसे ही फोन अनलॉक होता है, स्क्रीन पर मौजूद ब्राइट ऐप्स, अनरीड मैसेज और नोटिफिकेशन्स का ‘हमला’ होता है। इस कॉग्निटिव ओवरलोड के कारण दिमाग पुराने विचार को डिलीट कर नई सूचनाओं को प्रोसेस करने लगता है।

2. डोपामाइन का जाल (Dopamine Trapped)

स्मार्टफोन ऐप्स को इस तरह बनाया गया है कि वे हमारे दिमाग में डोपामाइन (Dopamine) रिलीज करें।

इंस्टेंट ग्रेटिफिकेशन: फोन उठाते ही दिमाग उस ‘रिवॉर्ड’ या खुशी की तलाश करने लगता है जो उसे सोशल मीडिया स्क्रॉल करने से मिलती है। इस प्रक्रिया में वह उस ‘बोरिंग काम’ को भूल जाता है जिसके लिए फोन उठाया गया था और मनोरंजन की ओर भागने लगता है।

3. मसल मेमोरी और डिजिटल थकान (Muscle Memory & Fatigue)

कई बार फोन उठाना एक जागरूक फैसला नहीं, बल्कि एक यांत्रिक क्रिया (Habit) बन जाता है।

अटेंशन फटीग: दिन भर डिजिटल सूचनाओं के बीच रहने से हमारा दिमाग अटेंशन फटीग (ध्यान की थकान) का शिकार हो जाता है। थका हुआ दिमाग किसी भी विचार को मजबूती से पकड़कर नहीं रख पाता और छोटे से डिस्ट्रैक्शन से भी भटक जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fourteen =

लाइफस्टाइल

सवेरे क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक आने का खतरा ?वजह जानकर हो जाएंगे हैरान, बरतें ये सावधानियां

हार्ट अटैक (Heart Attack symptoms) के मामले सुबह के समय अधिक देखने को मिलते हैं। कई रिसर्च में यह सामने आया है कि सुबह हार्ट अटैक का जोखिम रात की तुलना में लगभग तीन गुना तक बढ़ जाता है। इसके पीछे शरीर में होने वाले कई जैविक बदलाव जिम्मेदार होते हैं।

ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस हार्मोन का असर

जब हम नींद में होते हैं, तब ब्लड प्रेशर सामान्य से कम रहता है। लेकिन जैसे ही हम जागते हैं, शरीर एक्टिव होने लगता है और कोर्टिसोल व एड्रेनालिन जैसे स्ट्रेस हार्मोन तेजी से बढ़ते हैं। इस प्रक्रिया को “मॉर्निंग सर्ज” कहा जाता है। इससे अचानक ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ जाता है, जो पहले से ब्लॉकेज वाले मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है।

खून का गाढ़ा होना और क्लॉटिंग का खतरा

सुबह के समय खून अपेक्षाकृत गाढ़ा होता है, जिससे ब्लड क्लॉट बनने की संभावना बढ़ जाती है। यदि धमनियों में पहले से प्लाक जमा हो, तो यह क्लॉट ब्लड फ्लो को रोक सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

डिहाइड्रेशन भी बढ़ाता है जोखिम

रातभर पानी न पीने के कारण शरीर हल्का डिहाइड्रेटेड हो जाता है। इससे खून का वॉल्यूम कम और गाढ़ापन अधिक हो जाता है। ऐसे में दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट पर दबाव बढ़ता है।

नींद की खराब गुणवत्ता का असर

स्लीप एपनिया जैसी समस्याओं में सांस बार-बार रुकती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इससे सूजन बढ़ती है और सुबह दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। अधूरी नींद हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ाती है।

बचाव के उपाय

सुबह उठते ही अचानक खड़े होने से बचें और कुछ मिनट आराम करें। एक गिलास पानी जरूर पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। दवाइयों का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार सही समय पर करें। साथ ही ठंडे मौसम में भारी एक्सरसाइज से बचना चाहिए, खासकर दिल के मरीजों को।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =

ताजा खबरें

आज यानी बुधवार, 31 दिसंबर को सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,500 रुपए गिरकर 1,33,099 रुपए पर आ गया है। कल यह 1,34,599 रुपए/10g पर था।

 

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2,896 रुपए कम होकर 2,29,433 रुपए पर आ गई है। कल इसकी कीमत 2,32,329 रुपए किलो थी। लगातार 5 दिन तक चढ़ने के बाद कल चांदी में गिरावट आई थी, आज गिरावट का लगातार दूसरा दिन है।

इससे पहले 29 दिसंबर को कारोबार के दौरान सोने की कीमत 1,38,161 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की 2,43,483 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। ये दोनों का अब तक का सबसे ज्यादा भाव यानी ऑल टाइम हाई रेट है।

 

एक साल में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई

• बीते एक साल में सोने की कीमत 56,937 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,33,099 रुपए हो गया है।

 

• चांदी का भाव भी इस दौरान 1,43,416 रुपए (167%) बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 2,29,433 रुपए प्रति किलो हो गई है।

 

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − eleven =

Back to top button