hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश
Trending

भेरू घाट की ढलान पर बड़ा हादसा; यात्री बस सहित पांच वाहन टकराए, 5 लोगों को चोट

महू के मानपुर थाना क्षेत्र में भेरू घाट की ढलान पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया। ढलान उतरते समय एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गए। इनमें एक यात्री बस भी शामिल थी। हादसे में करीब पांच लोगों को चोटें आईं।

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

वाहनों की टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मानपुर थाना प्रभारी अरुण सोलंकी ने बताया कि हादसे में पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं। किसी की मौत नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

फोरलेन पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद मुंबई-आगरा फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात शुरू करवाया। पुलिसकर्मी लगातार मौके पर जाम खुलवाने में जुटे रहे।

भेरू घाट पहले भी हो चुके हैं हादसे

भेरू घाट की यह ढलान पहले भी सड़क हादसों के लिए संवेदनशील रही है। ढलान पर वाहनों की रफ्तार बढ़ने से कई बार अचानक ब्रेक लगाने या आगे चल रहे वाहन से दूरी कम होने पर टक्कर की स्थिति बन जाती है।

सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग

हादसे के बाद एक बार फिर भेरू घाट की ढलान पर सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदनशील हिस्सों पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने और हादसे रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two − 2 =

Back to top button