hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

मध्यप्रदेश
Trending

MP में TET पास किए शिक्षकों को ही मिलेगा प्रमोशन, 36 हजार में से सिर्फ 4 हजार ने भरा परीक्षा फॉर्म

मध्य प्रदेश में लंबे समय से अटकी शिक्षकों की पदोन्नति अब दिसंबर के बाद भी होना संभव नजर नहीं आ रही है। स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है कि प्रदेश के 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करना अनिवार्य रहेगा।

शासन के नियमानुसार उच्च माध्यमिक शिक्षकों को प्रमोशन पाने के लिए टीईटी क्वालिफाई करना ही होगा।
सरकारी स्कूलों के महज 4 हजार शिक्षक शामिल
हालांकि, इस परीक्षा के लिए अब तक कुल 36 हजार शिक्षकों ने ही फॉर्म भरे हैं, जिनमें से सरकारी स्कूलों के महज 4 हजार शिक्षक शामिल हैं। ऐसे में पूरे 32 हजार पदों पर पदोन्नति होना मुमकिन नहीं दिख रहा है। जबकि आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह पहले ही कह चुके हैं कि टीईटी पास करते ही पात्र शिक्षकों को तुरंत पदोन्नति दे दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 10 =

Check Also
Close