hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिरा, 10 जवानों का बलिदान

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। गुरुवार को सेना का एक बुलेट-प्रूफ वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें भारतीय सेना के दस जांबाज जवान बलिदान हो गए। इस हादसे में सात अन्य सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना डोडा जिले के भदरवाह सब-डिवीजन के अंतर्गत भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर स्थित ‘खन्नी टॉप’ के पास हुई।

• ऊंचाई की ओर जा रहा था वाहन: सेना का यह बुलेट-प्रूफ वाहन कुल 17 जवानों को लेकर एक ऊंची चौकी (पोस्ट) की ओर जा रहा था।

• नियंत्रण खोना बना कारण: खन्नी टॉप के पास चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी सड़क से फिसलकर सीधे 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों की स्थिति

हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस की टुकड़ियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =

Back to top button