hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
विदेश
Trending

कबाड़ से खरीदी पेंटिंग ने शख्स की रातों रात बदल दी किस्मत;13 करोड़ में बिकी

अमेरिका के मिशिगन में एक एस्टेट सेल में महज 30 डॉलर में खरीदी गई पेंटिंग ने खरीदार की किस्मत बदल दी। करीब 70 साल से गायब ‘Alderman Merriam’s Shells’ नाम की यह कलाकृति अब नीलामी में करीब 13 करोड़ रुपये में बिकी है। यह पेंटिंग शिकागो की मशहूर आर्टिस्ट गर्ट्रूड एबरक्रॉम्बी (Gertrude Abercrombie) की है।

रिकॉर्ड कीमत पर बिकी कलाकृति
नीलामी में मिली रकम एबरक्रॉम्बी की किसी भी पेंटिंग के लिए अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है। इस तरह कलाकृति ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। नीलामी से पहले शिकागो की एक कंपनी ने पेंटिंग का रेस्टोरेशन किया था।

दिलचस्प बात यह है कि इसकी शुरुआती अनुमानित कीमत 15,000 से 2,50,000 डॉलर के बीच रखी गई थी। हालांकि अंतिम बोली इस अनुमान से कई गुना ज्यादा रही।

70 साल पहले बनाई गई थी पेंटिंग
CBS News के अनुसार, गर्ट्रूड एबरक्रॉम्बी ने यह पेंटिंग 1951 में बनाई थी। इसके बाद 1952 में इसे कलामाज़ू, मिशिगन के एक डॉक्टर को उनकी सेवा के बदले दिया गया था।
पेंटिंग को 1952 और 1953 के बीच न्यूयॉर्क, शिकागो, मिलवॉकी और इवान्स्टन में प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद 1953 में शिकागो डिज़ाइन सेंटर में इसे आखिरी बार देखा गया। इसके बाद यह करीब 70 साल तक गायब रही।
रिकॉर्ड देखकर 30 डॉलर में खरीदी
कलामाज़ू में एक व्यक्ति एस्टेट सेल में विनाइल रिकॉर्ड तलाशने गया था। इसी दौरान उसकी नजर इस पेंटिंग पर पड़ी। पेंटिंग को पलटने पर पीछे एक नाम लिखा मिला, जिसे वह पहचान गया। इसके बाद उसने कलाकृति को महज 30 डॉलर में खरीद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button