hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
टेक्नोलॉजी

गूगल आपकी हर बात का जवाब दे सकता है ..लेकिन गूगल से ये बातें पूछी तो हो जाएगी मुश्किल, सर्च करते समय रखें याद, जाना पड़ सकता है जेल

गूगल आपकी हर बात का जवाब दे सकता है, लेकिन कई चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें सर्च करने पर आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आज हम जानेंगे कि गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए.

चैटजीपीटी और जेमिनी जैसे चैटबॉट आने से पहले लोग हर सवाल का जवाब गूगल से पूछते थे. इसकी वजह भी थी क्योंकि गूगल बाबा के पास सारी बातों के जवाब हैं. अब भी कई लोग ऐसे हैं, जो चैटबॉट यूज करने की बजाय गूगल से ही सारी बातें पूछते हैं. हालांकि, इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. गूगल से पूछी गईं कुछ बातें आपको मुश्किल में डाल सकती हैं और खराब से खराब स्थिति में आपको जेल भी पहुंचा सकती हैं. इसलिए आज हम बताने जा रहे हैं कि आपको गूगल से क्या-क्या नहीं पूछना चाहिए.

अगर आप गूगल से हथियार और बम आदि बनाने की जानकारी लेते हैं तो आपकी मुश्किल बढ़ सकती है. ऐसी क्वेरीज से आप सिक्योरिटी एजेंसी की नजरों में आ सकते हैं. ऐसे में अगर बार-बार ऐसी हथियार आदि बनाने की जानकारी लेते रहेंगे तो पुलिस आपको खतरा मानकर आपके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकती है

बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेट

बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेट सर्च करना एक गंभीर अपराध है और इसे लेकर कड़ी कार्रवाई होती है. आईटी एक्ट 2000 और पॉक्सो एक्ट के तहत ऐसा कंटेट सर्च करने वालों को जेल हो सकती है और भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

 

साइबर क्राइम के तरीके खोजना

गूगल पर कई लोग हैकिंग और पासवर्ड चुराने के तरीके खोजते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो जान लें कि यह कानून का उल्लंघन है. अगर आप किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए हैकिंग करते हैं तो कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही ऐसी क्वेरिज से आपके डिवाइस में मालवेयर और स्पाईवेयर आदि इंस्टॉल हो सकते हैं.

अवैध चीजें सर्च करना

ड्रग्स, नारकोटिक्स और दूसरी अवैध चीजों को खरीदने के बारे में सर्च करना भी महंगा पड़ सकता है. अगर आप बार-बार ऐसी चीजें सर्च करेंगे तो आप पुलिस और दूसरी एजेंसियों की नजरों में चढ़ सकते हैं और आपके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 8 =

Back to top button