hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
टेक्नोलॉजीबिज़नेस
Trending

सरकार के नोटिस के बाद वॉट्सएप ने जारी की गाइडलाइन, ‘यूजरनेम की’ के बिना मैसेज नहीं होंगे: जानें कैसे सुरक्षित रहेगा डेटा

वॉट्सएप ने अपने आने वाले ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर एक डिटेल्ड FAQs यानी अक्सर पूछे जाने वाले सवालों की गाइडलाइन जारी की है। केंद्र सरकार ने हाल ही में वॉट्सएप की पेरेंट कंपनी मेटा को नोटिस जारी कर इस फीचर से होने वाले संभावित फ्रॉड के खतरों पर चिंता जताई थी।

सरकार ने चेतावनी दी थी कि जब तक इस मुद्दे पर पूरी संतुष्टि नहीं हो जाती, तब तक इसे रोलआउट न किया जाए। इसके बाद वॉट्सएप ने स्पष्ट किया है कि वह सुरक्षा के क्या-क्या कदम उठा रहा है।

तीन दिन पहले यूजरनेम फीचर लॉन्च किया था

कंपनी ने 29 जून से दुनियाभर में यूजरनेम का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, यह सुविधा सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगी। आने वाले कुछ महीनों में इसे धीरे-धीरे सभी देशों में रोल आउट किया जाएगा। जब यह फीचर यूजर के इलाके में उपलब्ध होगा, तब उसके वॉट्सएप के अंदर नोटिफिकेशन मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 8 =

Back to top button