Vidisha News: मध्य प्रदेश मे इस शहर में कोरोना का कहर, गांवों की तरफ भाग रहे लोग

- Advertisement -
- Advertisement -

Vidisha News राष्ट्र आजकल : मध्य प्रदेश के विदिशा शहर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब तक शहर का करीब 60 फीसद क्षेत्र कोरोना प्रभावित हो गया है। जिसकी वजह से लोगों में डर बढ़ने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आकर किराए के घरों में रहने वाले लोग अब वापस गांव लौटने लगे हैं। जिले में कोरोना पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 500 पार हो गया है। शहर में भी कोरोना मरीजों की संख्या 200 से अधिक हो गई हैं। गुरुवार को फिर एक कोरोना पीड़ित महिला की मौत हो गई। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।

शहर में पिछले एक पखवाड़े से हर रोज 12 से 15 मरीज औसतन मिल रहे हैं। इनमें आम लोगों के अलावा व्यापारी, डॉक्टर से लेकर पुलिसकर्मी तक शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एक दिन पहले व्यापारिक संगठनों ने बाजार खुलने के समय में कटौती करने का निर्णय लिया है। पहले बाजार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुल रहा था। अब किराना, सराफा, कपड़ा, ऑटो पार्ट्स और स्टेशनरी के व्यापारियों ने शाम 6 बजे तक ही दुकाने खोलने का निर्णय लिया है। शहर में कोरोना के मरीज बढ़ने से जगह जगह बैरिकेडिंग कर कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे है। एक दिन पहले बुधवार को निकासा वाली गली के पास एक व्यापारी के संक्रमित पाए जाने पर प्रशासन ने मुख्य सड़क पर ही बैरिकेडिंग कर दी। पहले पूरा रास्ता बंद कर दिया था। गुरुवार को सड़क से गुजरने के लिए एक पतली गली छोड़ दी है। जहां से सिर्फ दो पहिया वाहन निकल रहे है। इसकी वजह से गुरुवार को दिन भर मुख्य सड़क पर जाम लगते रहा। शहर के भीतरी हिस्सों में भी कंटेनमेंट जोन बनाए जाने से कई गलियां बन्द हो गई है। जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है।

शहर में पिछले एक पखवाड़े से तीन क्षेत्र हॉट स्पॉट बने हुए हैं। इनमें किला अंदर क्षेत्र, डंडापुरा और स्वर्णकार कालोनी शामिल है। इन क्षेत्रों में कोरोना के सबसे अधिक मरीज मिले हैं। गुरुवार को हरिपुरा में भी सबसे अधिक 12 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार शहर में कोरोना पीड़ित कुल मरीजों की संख्या 200 से अधिक हो गई है। इनमें सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 74 है। शहर के 39 वार्डो में से 22 वार्डों में कोरोना मरीज मिल चुके हैं। अभी बंटी नगर, रामलीला सहित कुछ क्षेत्र बचे हैं जहां कोरोना मरीज नहीं मिले हैं।

- Advertisement -

Latest news

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1 नवंबर से बदल जाएगा रेलवे से जुड़ा यह नियम, करोड़ों यात्रियों को होगा फायदा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से...

बृहस्पति के चांद पर जीवन तलाशेगा नासा का महत्वाकांक्षी यूरोपा क्लिपर मिशन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I ब्रहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा पर जीवन की संभावना की तलाश करने के लिए नासा ने सोमवार...

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...

प्राचीन गुरु गिरनारी महाराज के स्थान पर महाभोग महाआरती का हुआ आयोजन

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी/जिला ब्यूरो भोपाल आड़े टेढ़े रास्ते से गुजर कर पहुंचते हैं भक्त.. बैरसिया- नगर...
- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here