hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

इंदौर

इंदौर में सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

इंदौर में सड़क सुरक्षा को लेकर बुधवार को कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। ब्लैक स्पाट सुधार में हो रही देरी को लेकर कलेक्टर सख्त नजर आए और उन्होंने तुरंत सुधार कार्य करने के निर्देश दिए।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई

उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि आपकी सड़कों पर ब्लैक स्पाट का सुधार नहीं हो रहा है। तुरंत सुधार नहीं होने पर सीधे एफआइआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में जो 16 ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए है, उसमें 10 एनएचएआइ की सड़कों पर है।

स्पाट्स की स्थिति और सुधार कार्यों की समीक्षा

कलेक्ट्रेट में ब्लैक स्पाट्स की स्थिति और सुधार कार्यों की समीक्षा की गई। जिले में 16 ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए थे, लेकिन पांच में सुधार होने से स्थिति सुधर चुकी है, लेकिन पांच नए ब्लैक स्पाट बन गए। बीते दिनों हुई बैठक में इनमें सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक सुधार कार्य पूरे नहीं होने पर कलेक्टर सख्त हो गए।

उन्होंने निर्माण एजेंसियों को तुरंत ब्लैक स्पाट पर संकेतक लगाने के साथ ही रोशनी और अन्य कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही से किसी की जान नहीं जाना चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर अपराध मानी जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पाट को लेकर भी संबंधित एजेंसियों को तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।

अस्थायी सुरक्षा उपाय करने होंगे

बैठक में सामने आया कि जिले में कुछ नए ब्लैक स्पाट चिन्हित हुए हैं, जबकि कई स्थानों पर सुधार कार्य से स्थिति में सुधार हुआ है। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जहां भी नया ब्लैक स्पाट सामने आए, वहां तत्काल टीम भेजकर पहले अस्थायी सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं और उसके बाद स्थायी समाधान पर तेजी से काम शुरू किया जाए।

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट, चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग, डिवाइडर निर्माण और अंधे मोड़ पर विशेष संकेत लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

लगातार होगी मानिटरिंग

कलेक्टर ने सभी एजेंसियों को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश देते हुए दो टूक कहा अब बहाने नहीं चलेंगे। जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर दंडात्मक कार्रवाई तय मानी जाए। प्रशासन लगातार मानिटरिंग करेगा और जिम्मेदारों को हर हाल में जवाब देना होगा।

यह पांच नए ब्लैक स्पाट सामने आए

एमआर-10 टोल के पास

कनाडिया ब्रिज के ऊपर बायपास

यूनो बिजनेस पार्क के सामने बायपास

फिनिक्स माल के सामने बायपास

नावदापंथ बिज धार रोड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =

Check Also
Close