hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

इंदौर

इंदौर में प्लाट बेच कर लाखों रुपये की ठगी , धोखाधड़ी का केस दर्ज

बाणगंगा पुलिस ने प्लाट बेच कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मनीष दारकुंडे,उसकी पत्नी रीना दारकुंडे निवासी न्यू देवास रोड़ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस एफआईआर में आनाकानी कर रही थी। परेशान होकर फरियादी तनीषा ने जहर खा लिया।

पिछले दिनों भागीरथपुरा पुलिस चौकी के सामने तनीषा नामक युवती ने जहरीला पदार्थ खाया था। तनीषा से मनीष ने प्लाट दिखा कर रुपये ले लिए थे। प्रधान आरक्षक कुलदीप ने बयान के लिए बुलाया मगर एफआईआर नहीं लिखी।

तनीषा के अलावा संदीप,जयेश,राजाराम,चंद्रशेखर,सुनील सहित अन्य के साथ भी इसी तरह की ठगी हुई थी। पुलिसवालों ने मनीष को बयान के लिए बुलाया मगर छोड़ दिया।

जहर खाने के बाद अफसर हरकत में आए और शुक्रवार रात मनीष और उसकी पत्नी रीना के खिलाफ कायमी कर ली। निवेशकों ने रीना के खाते में ही रुपये जमा करवाए है। टीआइ सियारामसिंह गुर्जर के अनुसार मनीष ने कईं लोगों के साथ ठगी की है।

प्लाट बेचने से रोकने पर मां के साथ मारपीट

ताप्ति परिसर में दिनेश पुत्र मोतीलाल कोड़े ने वृद्ध मां बीना कोड़े के साथ मारपीट कर डाली। 55 वर्षीय बीना के अनुसार दिनेश प्लाट बेचने की जीद कर रहा था। इनकार करने पर उसने मां को गालियां दी और मारपीट कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =

Check Also
Close